img-fluid

महिला ने सर्च किया आई हॉस्पिटल का नंबरः ठग से हो गई कनेक्ट, 5 रुपए ट्रांसफर का झांसा देकर ऐंठे 3.96 लाख

September 21, 2026

इंदौर। इंदौर में आंखों के डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली अनीता जैन ने आंखों के इलाज के लिए राजेश नेत्रालय अस्पताल का नंबर गूगल पर सर्च किया था। सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपियों ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और 5 रुपए का पेमेंट करने के लिए कहा। इसके बाद अलग-अलग अकाउंट से महिला के 3.96 लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • वही पुलिस ने बताया कि अनीता ने 13 सितंबर को राजेश नेत्रालय अस्पताल का नंबर गूगल पर सर्च किया था। इसमें मिले एक नंबर पर उन्होंने कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। उसने 5 रुपए का पेमेंट करने के लिए कहा। इसके लिए दूसरे मोबाइल नंबर से एक लिंक भेजी गई। अनीता ने लिंक से खुले फॉर्म में अकाउंट की जानकारी दर्ज की और पेमेंट करने का प्रयास किया, लेकिन पेमेंट नहीं हुआ।

    इसके बाद आरोपी ने दूसरे अकाउंट से पेमेंट करने के लिए कहा।महिला ने दूसरे अकाउंट की जानकारी डालकर दोबारा पेमेंट करने का प्रयास किया। इस दौरान एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक अन्य बैंक के अकाउंट की डिटेल डाली गई। 16 सितंबर को अनीता के एक खाते से 80 हजार रुपए और दूसरे खाते से 3 लाख 16 हजार रुपए कट गए। तीसरे अकाउंट से भी रुपए ट्रांसफर करने की कोशिश की गई, लेकिन इसमें ठग सफल नहीं हुए। इसके बाद अनीता ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    Share:

  • इंदौर के आजाद नगर थाना पुलिस की गणेश स्थापना के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

    Mon Sep 21 , 2026
    ​इंदौर। इंदौर में गणेशोत्सव के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी में गणेश स्थापना के दौरान नियमों को ताक पर रखकर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved