img-fluid

इंदौर: सिटी बस के कंडक्टर और उसके दो साथियों द्वारा एक यात्री के साथ की मारपीट

September 22, 2026

इंदौर। इंदौर शहर आए दिन मारपीट और विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। वही पुलिस भी वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करती है। एसा ही एक वीडियो पलासिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें सिटी बस के कंडक्टर और उसके दो साथियों द्वारा एक यात्री के साथ मारपीट की जा रही है। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का यह वीडियो पलासिया चौराहे का बताया जा रहा है।


  • मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित को थाने बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में सिटी बस से पलासिया से विजयनगर गया था, जिसके लिए उसने 10 रुपये किराया दिया था शाम को जब वह विजयनगर से पलासिया वापस आया तो उससे 15 रुपये किराया मांगा गया किराए को लेकर विरोध करने पर सिटी बस के कंडक्टर निहाल धाकड़ और उसके दो साथियों सुनिल चौहान व महेश चौहान ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पलासिया थाना पुलिस ने कंडक्टर निहाल धाकड़ और उसके दोनों साथियों सुनिल चौहान व महेश चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, धाराएं जमानती होने के चलते तीनों आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

    Share:

  • TRAI का बड़ा फैसला, टेलीकॉम कंपनियों को लॉन्च करना होगा बिना डेटा वाला सस्ता मंथली प्लान

    Tue Sep 22 , 2026
    डेस्क। TRAI ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन नियम में 13वां संशोधन करते हुए बड़ा फैसला किया है। अब टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL को यूजर्स के लिए बिना डेटा वाला सस्ता मंथली प्लान लॉन्च करना होगा। पहले भी TRAI के आदेश पर टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने वॉइस और SMS ओनली प्लान पेश किए हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved