img-fluid

मलयेशिया: भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी? वीजा-फ्री एंट्री को लेकर लोगों को चेताया

September 22, 2026

कुआलालंपुर। भारत ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे मलयेशिया की 30 दिनों की ‘वीजा-फ्री’ प्रवेश सुविधा का इस्तेमाल नौकरी खोजने के लिए न करें। कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक परामर्श जारी कर कहा कि ऐसे भारतीय नागरिकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई है, जो फर्जी एजेंटों के झांसे में आकर झूठे नौकरी के वादों के सहारे मलयेशिया पहुंच रहे हैं। उच्चायोग ने स्पष्ट किया कि 30 दिनों की वीजा-मुक्त सुविधा केवल पर्यटन और सामाजिक यात्राओं (घूमने-फिरने और रिश्तेदारों से मिलने) के लिए है। इस सुविधा के तहत किसी भी तरह का काम या नौकरी करने की अनुमति नहीं है।

भारतीय उच्चायोग ने अपनी पोस्ट में कहा- मलयेशिया में 30 दिनों की वीजा-मुक्त सुविधा का उपयोग करके नौकरी की तलाश में आने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग उन भारतीय नागरिकों को आगाह करता है जो पर्यटक वीजा पर मलयेशिया जाकर काम ढूंढ रहे हैं।


  • एडवाइजरी में आगे कहा गया कि कई भारतीय धोखेबाज एजेंटों के झूठे नौकरी के झांसे में आ जाते हैं। इसके चलते वे तय समय से ज्यादा रुक जाते हैं, वहां उनकी स्थिति अवैध हो जाती है, उनका शोषण होता है और उन्हें हिरासत में लिए जाने के साथ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। यह मलयेशियाई आव्रजन (इमिग्रेशन) नियमों का खुला उल्लंघन है।

    असली पर्यटकों के लिए जरूरी दस्तावेज
    इसके साथ ही उच्चायोग ने परामर्श में बताया गया है कि असली पर्यटकों को मलयेशिया पहुंचने पर किसी भी इमिग्रेशन समस्या से बचने के लिए जरूरी और सत्यापित दस्तावेज साथ रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं:

    • कन्फर्म वापसी का टिकट
    • होटल की बुकिंग का प्रमाण
    • मलयेशिया पहुंचने की तारीख से तीन दिन पहले भरा गया ऑनलाइन ‘मलयेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड’
    • कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट

    उच्चायोग ने नागरिकों को कड़े शब्दों में सलाह दी है कि वे वैध ‘वर्क परमिट’ या ‘वीजा विद रेफरेंस’ के बिना काम या रोजगार के उद्देश्य से मलयेशिया की यात्रा बिल्कुल न करें।

    Share:

  • हर विधानसभा में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मैदान के बीच होगा हेलीपैड; मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

    Tue Sep 22 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में मंगलवार को परिवहन, खेल, बिजली, औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप (Chaitanya Kashyap) ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex) विकसित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved