img-fluid

BJP ने जारी की प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट, जानें मध्यप्रदेश में किसे मिली जिम्मेदारी

September 23, 2026

नई दिल्ली। BJP ने आज (बुधवार को) राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें यूपी और पंजाब जैसे वो राज्य भी शामिल हैं, जिनमें कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। मध्यप्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी बनाया गया है जबकि रेखा वर्मा को मध्यप्रदेश का सहप्रभारी बनाया गया है। 

वहीं, पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राजस्थान में प्रभारी संजय भाटिया और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल बने हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 1 प्रभारी और 3 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में प्रभारी पद की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है। साथ ही, सह-प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे, कमलजीत सहरावत को बनाया गया है।


  • साथ ही, बिहार-कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी और उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू नियुक्त किए गए हैं। स्मृति ईरानी, हरियाणा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी भी संभालेंगी। दिल्ली में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है तो वहीं सह-प्रभारी के रूप में जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, गोवा में प्रभारी के रूप में भारती प्रवीण पवार को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, अनिल एंटनी, गोवा के सह-प्रभारी होंगे।

    वहीं, झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे। साथ ही, कर्नाटक के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे और सह-प्रभारी के रूप में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, केरलम के प्रभारी एम. नागराजा नियुक्त हुए हैं, जबकि सह-प्रभारी एम. वेंकटेशन बने हैं। वहीं, लद्धाख में प्रभारी राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में प्रभारी जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया गया है। इससे पहले हाल में कांग्रेस ने भी पंजाब का प्रभारी बदला था। यहां भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को जिम्मेदारी दी गई थी।

    Share:

  • बृज गोपाल लोया बने नए प्रदेश मीडिया प्रभारी, आशीष अग्रवाल के केंद्रीय टीम में जाने के बाद खाली था पद

    Wed Sep 23 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश की मीडिया टीम में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बृज गोपाल लोया को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। लोया अब प्रदेश स्तर पर पार्टी की मीडिया गतिविधियों, मीडिया समन्वय और संगठन का आधिकारिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved