img-fluid

बृज गोपाल लोया बने नए प्रदेश मीडिया प्रभारी, आशीष अग्रवाल के केंद्रीय टीम में जाने के बाद खाली था पद

September 23, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश की मीडिया टीम में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बृज गोपाल लोया को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। लोया अब प्रदेश स्तर पर पार्टी की मीडिया गतिविधियों, मीडिया समन्वय और संगठन का आधिकारिक पक्ष मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को पार्टी की केंद्रीय टीम में जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद खाली हुआ था। इसके बाद से ही इस पद पर नई नियुक्ति को लेकर संगठन के भीतर चर्चा चल रही थी। अब पार्टी ने बृज गोपाल लोया के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


  • मीडिया विभाग में पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी
    बृज गोपाल लोया के पास भाजपा के मीडिया और संगठन से जुड़े काम का अनुभव है। वे इससे पहले मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे सह मीडिया प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। ऐसे में प्रदेश मीडिया विभाग की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक समन्वय से वे पहले से परिचित हैं।

    पार्टी का पक्ष मीडिया तक पहुंचाने की होगी जिम्मेदारी
    प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर लोया के सामने प्रदेश भाजपा की गतिविधियों को मीडिया तक पहुंचाने के साथ पार्टी के आधिकारिक पक्ष को प्रभावी तरीके से रखने की जिम्मेदारी होगी। प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों, राजनीतिक मुद्दों, विधानसभा और लोकसभा से संबंधित विषयों पर पार्टी की ओर से मीडिया समन्वय भी उनके दायित्वों में शामिल रहेगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved