img-fluid

जिनपिंग के स्वागत में गरजे अमेरिकी B-1 बॉम्बर, ट्रंप मुस्कुराते रहे

September 24, 2026

वाशिंगटन। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के अमेरिका पहुंचने पर बुधवार को उनके स्वागत समारोह के दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रयूज (Joint Base Andrews) पर आयोजित समारोह में अमेरिकी वायुसेना के दो B-1 बॉम्बर विमानों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के ऊपर से फ्लाईओवर किया। उस समय दोनों नेता साथ खड़े थे और अमेरिकी राष्ट्रगान बज रहा था।

विमानों की तेज और गूंजती आवाज सुनकर जिनपिंग कुछ क्षण के लिए चौंकते और आंखें सिकोड़ते नजर आए, जबकि उनके बगल में खड़े ट्रंप मुस्कुराते दिखाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह दृश्य अगस्त 2025 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिका दौरे के दौरान हुए फ्लाईओवर की याद दिलाता है।

जिनपिंग तीन दिन की राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। एक दशक से अधिक समय बाद यह उनकी पहली वॉशिंगटन यात्रा है। ट्रंप स्वयं ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे और उन्होंने जिनपिंग का स्वागत किया। समारोह में लंबा लाल कालीन बिछाया गया था और अमेरिकी सेना की ऑनर गार्ड तैनात थी। दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए। विमान से उतरने के बाद ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया।



  • इसके बाद दोनों नेता और उनकी पत्नियां करीब 100 फीट लंबे लाल कालीन से आगे बढ़े। इस दौरान 21 सदस्यीय ऑनर कॉर्डन मौजूद रहा और अमेरिकी वायुसेना का बैंड प्रस्तुति देता रहा। समारोह में तोपों की सलामी भी दी गई।

    जिनपिंग के स्वागत समारोह को इसलिए भी विशेष माना जा रहा है क्योंकि 1962 के बाद यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर किसी विदेशी नेता का स्वयं स्वागत किया है। वर्ष 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।

    ट्रंप और जिनपिंग के बीच होने वाली बातचीत में व्यापार और टैरिफ, प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सैन्य संबंध, पश्चिम एशिया के संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध, अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ और ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

    पुतिन के स्वागत में भी हुआ था फ्लाईओवर

    शी जिनपिंग से पहले अगस्त 2025 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब अमेरिका पहुंचे थे, तब ट्रंप ने उनका भी विशेष अंदाज में स्वागत किया था। अलास्का के ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान उनके ऊपर से अमेरिकी B-2 स्टेल्थ बॉम्बर और चार F-35 लड़ाकू विमानों ने फ्लाईओवर किया था। रनवे पर F-22 लड़ाकू विमान भी तैनात थे। उस दौरान पुतिन को भी विमानों के फ्लाईपास से कुछ क्षण के लिए चौंकते हुए देखा गया था। इस तरह उनके स्वागत समारोह में भी अमेरिकी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया था।

    Share:

  • MP में फिर OBC आरक्षण की गूंज... राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को पत्र लिखकर की ये मांग

    Thu Sep 24 , 2026
    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) का मुद्दा गर्मा गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) को चिट्ठी लिखकर राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved