img-fluid

पाकिस्तान का अफगानिस्तान में फिर एयरस्ट्राइक का दावा, 10 ठिकानों को बनाया निशाना

September 24, 2026

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक (Airstrike) करने का दावा किया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ (Airstrike) ने कहा कि इन ठिकानों का इस्तेमाल एक दिन पहले पाकिस्तान पर ड्रोन हमलों के लिए किया गया था। ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तान पर आठ ड्रोन भेजे गए थे और सीमा चौकियों पर गोलाबारी भी की गई थी। पाकिस्तान का दावा है कि सभी ड्रोन को सीमा में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराया गया और इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को तालिबान की ओर से पाकिस्तान पर किसी हमले से इनकार किया था।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान के पक्तिया और नंगरहार प्रांतों के पास से कुछ लड़ाकों ने पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश की। पाकिस्तान इन लड़ाकों के लिए ‘फितना-उल-खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल करता है, जिससे उसका आशय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से है। अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर मोर्टार और भारी हथियारों से हमला किया।

इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने तालिबान की सीमा चौकियों, मोर्टार ठिकानों और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों पर तोपों से हमला किया। पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि इसके बाद तालिबान की कुछ चौकियां खाली कर दी गईं और वहां नुकसान हुआ। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।



  • दो दिन पहले भी एयरस्ट्राइक का दावा

    पाकिस्तान ने सोमवार को भी पूर्वी अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इस कार्रवाई में 28 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था। वहीं, अफगान अधिकारियों ने कम से कम तीन नागरिकों की मौत और चार लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी। संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान मिशन ने भी नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि की थी।

    इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के हंगू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में छह पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इसके अलावा पास के कोहाट में पुलिस परिसर की मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इसके बाद करीब 20 घंटे तक चली मुठभेड़ में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान इन हमलों के लिए पाकिस्तानी तालिबान और उससे जुड़े आतंकी गुटों को जिम्मेदार ठहराता रहा है।

    पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक, ड्रोन हमलों और सीमा पर गोलाबारी के बाद दोनों देशों के बीच पिछले कई हफ्तों से बनी शांति पर फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। चीन, तुर्की, कतर और सऊदी अरब दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में ताजा घटनाक्रम इन मध्यस्थता प्रयासों को भी प्रभावित कर सकता है।

    Share:

  • व्हाइट हाउस के मीडिया बैन पर कोर्ट का दखल, ट्रंप प्रशासन से जज ने पूछा- पहले जवाब का मौका क्यों नहीं दिया?

    Thu Sep 24 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने के फैसले पर अदालत में सुनवाई हुई। डिस्ट्रिक्ट जज टिमोथी केली ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि मीडिया संस्थानों को बैन से पहले अपना पक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved