img-fluid

MP: पनागर नकबजनी कांड का खुलासा, 30 तोला सोना-चांदी बरामद, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 26, 2026

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में हुई 45 लाख रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी गए 30 तोला सोने और भारी मात्रा में चांदी के जेवर पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केवला-केवलारी गांव के रहने वाले हैं आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पनागर क्षेत्र के ग्राम केवला-केवलारी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा मशरूका यानि 30 तोला सोना और चांदी के आभूषण बरामद कर लिया है।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आशीष चौबे के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, चोरी और एक्सीडेंट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

Share:

  • MP: टोल बंद करने के ऐलान के बावजूद वसूली: वीडियो सामने आने के बाद ठेकेदार पर उठे सवाल

    Sat Sep 26 , 2026
    मध्यप्रदेश के जबलपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आदेशों को ठेंगा दिखाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर-भोपाल मार्ग पर स्थित शहपुरा टोल नाके को अस्थाई रूप से बंद किए जाने के दावों के बावजूद वहां धड़ल्ले से टोल वसूली जारी है। टोल वसूली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved