img-fluid

कनाड़िया रोड से खजराना को जोड़ने वाली सड़क का फैसला आज

September 28, 2026

इंदौर। कनाड़िया को खजराना से जोड़ने वाली सड़क का फैसला आज होगा। भोपाल में आज आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में इस सड़क पर फैसला होगा। इंदौर नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण का समर्थन करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भाजपा के सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य के प्रस्ताव मांगे गए थे। हर विधायक को अपने क्षेत्र के लिए 15 करोड़ के काम प्रस्तावित करना थे। इन प्रस्ताव पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के लिए स्थाई वित्त समिति को अधिकृत किया गया था। इस समिति के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे हैं। इस समिति की बैठक आज भोपाल में आयोजित की गई है। बैठक में इंदौर के विधायकों द्वारा प्रस्तुत किए गए कामों के प्रस्ताव का परीक्षण किया जाएगा और उसे वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी।

विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा इस फंड के अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र में कनाड़िया रोड को खजराना से जोड़ने वाली सड़क प्रस्तावित की गई थी। इस सड़क के प्रस्ताव को उच्च स्तरीय समिति द्वारा पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई थी। इसके बाद इंदौर नगर निगम को इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया था। आज की बैठक में नगर निगम की ओर से यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार 12 करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण में कुल 26 खसरे की जमीन आ रही है। इसमें से चार खसरे की जमीन सरकारी है और शेष खसरे की जमीन निजी है।


  • निगम द्वारा निजी जमीन के मालिकों से चर्चा की गई तो उनके द्वारा लिखित में दे दिया गया है कि उनकी जमीन से यदि यह सड़क बनाई जाती है तो वह खुद यह जमीन स्वेच्छा से देने के लिए तैयार हैं। निगम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सड़क 1300 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ाई में बनाई जाना है। निजी जमीन मालिकों द्वारा अपनी जमीन देने की पहल किए जाने के कारण इस सड़क के निर्माण की राह की सभी बाधा दूर हो गई है। इस उच्च स्तरीय बैठक में इस सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। आज यदि कमेटी द्वारा वित्तीय स्वीकृति दे दी जाती है तो फिर नगर निगम द्वारा अगले कुछ दिनों के अंदर इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि कनाड़िया रोड से खजराना को जोड़ने वाली यह सड़क खजराना के प्रसिद्ध गणेश मंदिर और उसके बाद बस्ती क्षेत्र को जोड़ने का काम करेगी। इस सड़क के निर्माण से खजराना में जाने वाले लोगों को एक नया वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।

    दो विधायकों के क्षेत्र के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स भी विचार में
    विधायक रमेश मेंदोला द्वारा नंदानगर में मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल की जमीन पर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स प्रस्तावित किया गया है। इस प्रस्ताव की वित्तीय स्वीकृति पर भी आज विचार किया जाएगा। इसके पहले मेंदोला द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर कबीटखेड़ी में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण मंजूर हो चुका है और यह कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही विधायक मालिनी गौड़ द्वारा दशहरा मैदान पर पुलिस थाने के सामने 40 करोड़ रुपए की लागत से बड़ा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर भी आज की बैठक में विचार किया जाएगा।

    छोटी-छोटी सड़क के काम भी शामिल
    विधायक गोलू शुक्ला और विधायक मधु वर्मा द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए के इस फंड से बहुत सारी छोटी-छोटी सड़कों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इन सड़कों के निर्माण के संबंध में भी नगर निगम द्वारा अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर आज इन सड़कों के निर्माण को भी वित्तीय स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है।

    Share:

  • रामायण प्रमोशनल इवेंट के बाद डिनर से निकले रणबीर कपूर, पपराजी की बात पर अचानक नाराज नजर आए अभिनेता

    Mon Sep 28 , 2026
    नई दिल्ली । रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पपराजी (Paparazzi) की लगातार आवाज लगाने पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो (video)में अभिनेता एक पपराजी की ओर मुड़कर उसे उंगली(Finger)दिखाते हैं और कहते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved