img-fluid

शिविर में 72 पशुओं को लगा नि:शुल्क एंटीरेबीज टीका

September 29, 2026

जबलपुर। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में सोमवार को संभागीय पशु चिकित्सालय अधारताल में पालतू एवं बेसहारा पशुओं के लिए नि:शुल्क एंटीरेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य रेबीज जैसी घातक बीमारी के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के साथ पशुओं को संक्रमण से बचाना रहा। शिविर में सुबह से ही पशुपालक अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को लेकर पहुंचे।



  • वहीं क्षेत्र में घूमने वाले बेसहारा कुत्तों को भी सुरक्षात्मक दृष्टि से एंटीरेबीज वैक्सीन लगाया गया। एक दिवसीय शिविर में करीब 72 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीकाकरण किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को रेबीज के लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय तथा समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि रेबीज से बचाव में पशुओं का समय पर टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है। शिविर में पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जे.पी. शिव की विशेष उपस्थिति रही। सिविल सर्जन डॉ. मनोज वैश्य, डॉ. सुनील यादव, डॉ. उपासना नायक, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, डॉ. प्रणव सिंह, दीपक श्रीवास्तव एवं अभिषेक रजक के मार्गदर्शन में टीकाकरण प्रक्रिया संपन्न हुई। डॉक्टरों की टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। क्षेत्रीय नागरिकों ने शिविर के आयोजन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। पशुपालकों ने उपसंचालक डॉ. ज्योति तिवारी के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नियमित शिविर रेबीज नियंत्रण की दिशा में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    Share:

  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

    Tue Sep 29 , 2026
    शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, धमकाने का आरोप, बरगी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की शिकायत पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved