img-fluid

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

September 29, 2026

  • शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, धमकाने का आरोप, बरगी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की शिकायत पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, डराने-धमकाने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।


  • पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर 2026 को नाबालिग की शिकायत के आधार पर आरोपी अंकित यादव (25), निवासी ग्राम सिलुआ, थाना बरगी के खिलाफ अपराध क्रमांक 516/2026 दर्ज किया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 64(2)(एफ), 87, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(आई), 5(एन), 6 के तहत कार्रवाई की गई। बताया गया कि मामले की सूचना महिला थाना मंडला से ऑनलाइन सीसीटीएनएस के माध्यम से प्राप्त हुई थी। थाना बरगी पुलिस ने घटना स्थल ग्राम सिलुआ क्षेत्र में होना पाए जाने के बाद प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश दोहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी में निरीक्षक नीलेश दोहरे, उपनिरीक्षक अश्वंत सिंह, उपनिरीक्षक कैलाशपुरी डेहरिया सहित आरक्षक राजेश मेहरा, चन्द्रशेखर हरदाहा, वीरेन्द्र धुर्वे, महफूज अहमद, राज नागवंशी, मुकेश गुप्ता, सुधीर सिंह, मिथिलेश जायसवाल और महिला आरक्षक शैलबाला डेहरिया की विशेष भूमिका रही।

    Share:

  • आयुष्मान में फर्जीवाड़े की जांच शुरू, सरकारी डॉक्टर भी रडार पर आए

    Tue Sep 29 , 2026
    ऑडियो वायरल होते ही जागा महकमा, पुराने सभी मरीजों का डेटाबेस खंगाल रहा विभाग जबलपुर। आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को सरकारी अस्पतालों से निजी अस्पताल में भेजने से जुड़े गंभीर आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। कथित ऑडियो टेप सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved