
अजयगढ़ में गुरु और शिष्य के बीच के विश्वास और पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अजयगढ़ महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल उन्हें बुरी नजर से देखते हैं, उन्हें बैड टच करते हैं और बदतमीजी करते हैं।
दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ राज्यपाल के नाम अजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और विरोध प्रदर्शन कर प्रिंसिपल को बर्खास्त कर सेवा समाप्ति एवं वैधानिक कड़ी कार्यवाही की मांग की।
छात्राओं का कहना है कि महाविद्यालय के प्रिंसिपल की इस हरकत से महाविद्यालय का वातावरण खराब हो रहा है ऐसे चरित्रहीन प्रचार पर सख्त कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे गुरु और शिष्य के बीच भरोसे का रिश्ता कायम रहे। इन आरोपों के बाद छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
छात्र छात्राओं ने प्रशासन से 7 दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग एवं आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि छात्राओं के लगाए हुए बेहद गंभीर आरोपों पर प्राचार्य द्वारा सिरे से खारिज किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved