img-fluid

MP: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दबाव बनाया तो जाति का बहाना बनाकर मुकरा प्रेमी; SC/ST एक्ट में केस दर्ज

September 29, 2026

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए बाद में युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती को दुसरी कास्ट का बताकर शादी करने से इंकार कर दिया ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी में राघवगढ जिला कटनी की 27 वर्षीय युवती निवासरत है। ग्वालियर में 4 साल पहले उसकी दोस्ती श्रीकांत शर्मा से हुई थी बाद में आरोपी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाएं।

लेकिन जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता को दूसरी कास्ट का बताकर उससे सम्पर्क भी तोड़ लिए। जिस पर पीड़िता थाटीपुर थाने पहुंची जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

  • MP: मीटिंग में शराब का जाम! सहकारी बैंक के अधिकारी ने की ऐसी हरकत, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Tue Sep 29 , 2026
    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मैनिखापा के समिति प्रबंधक राकेश चौकसे शराब पीते नजर आने का मामला सामने आने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैठक जैसी आधिकारिक और जिम्मेदाराना गतिविधि के दौरान शराब का सेवन करते दिखाई देना न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved