img-fluid

इंदौर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर दुष्कर्म का आरोप

October 09, 2026

इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर मुंबई की 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नयन सिंह चंदेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। दरअसल, पीड़िता ने लसूड़िया थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से नयन सिंह चंदेल से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी साझा किए। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसे इंदौर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए।


  • पीड़िता के मुताबिक, पिछले करीब 15 दिनों से आरोपी ने उससे बातचीत बंद कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया, तो युवती ने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लसूड़िया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी नयन सिंह चंदेल, निवासी मुलताई, जिला बैतूल, के संबंध में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • पति को नींद की गोली खिलाकर गला दबाया, दोषी पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा

    Fri Oct 9 , 2026
    रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में पति की हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीवन लाल की अदालत ने पति की हत्या की दोषी पाई गई पत्नी पूनम कुमारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उस पर 15 हजार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved