
इंदौर: इंदौर शहर (Indore City) में लगातार हो रही मौतों को लेकर लगातार अवैध हॉस्पिटलों, अवैध डॉक्टर व क्लीनिकों की शिकायत हुई जनसुनवाई के माध्यम से लगातार 1 वर्षों से की जा रही थी, जिस पर इंदौर कलेक्टर की शहर के प्रति लापरवाही व सीएचएमओ माधव हासानी के भ्रष्टाचार व अवैध हॉस्पिटल माफियाओं के संरक्षण की शिकायत लगातार की जा रही थी, जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता चर्चित शास्त्री द्वारा संभागायुक्त इंदौर को कलेक्टर शिवम वर्मा व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी माधव हासानी के विरुद्ध 300 पन्नों की शिकायत की गई जिसमे बताया गया कि लगातार शहर में फर्जी डॉक्टरों व हॉस्पिटलों क्लीनिकों की मय प्रमाण शिकायत की गई , लगातार शहर में फर्जी डॉक्टरों के कारण आम जन की जान जा रही है , जिस पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी माधव हासानी द्वारा सांठगांठ कर उक्त फर्जी डॉक्टरों को संरक्षण प्रदान किया गया , शिकायतकर्ता ने संभागायुक्त से मांग की कि आगे से 1 भी निर्दोष की जान फर्जी डॉक्टरों व हॉस्पिटलों में होती है तो कलेक्टर शिवम वर्मा व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी माधव हासानी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कराई जाए
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved