img-fluid

इंदौर: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में जांच शुरू की

October 12, 2026

इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना छेत्र के जुपिटर हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर बवाल मच गया और परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। दरअसल पिछले दिनों मुन्नालाल जाट नाम के व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के जुपिटर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां मन्नालाल जाट का ऑपरेशन कर पैर काट दिया गया था। और 5 तारीख को डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन दूसरे दिन पैर में इंफेक्शन बढ़ने से दोबारा भर्ती करना पड़ा, जहां मन्नालाल की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कार्यवाही की बात पुलिस द्वारा कहीं जा रही है।

Share:

  • पुण्य से बुद्धिमान जनों को मिलता है संत समागम:मुनिश्री

    Mon Oct 12 , 2026
    पनागर। परम पूज्य आचार्य रत्न 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 निर्दोष सागर जी महाराज ने कहा कि पुण्य के प्रभाव से बुद्धिमान जनों को संत समागम प्राप्त होता है और उनके कर्मों की निर्जरा होती है। शुभाचारी साधुओं का सानिध्य जीवन को पवित्र बनाता है तथा कुमार्ग पर चलने वाला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved