img-fluid

महाराष्ट्र में 2.06 करोड़ मतदाताओं को नाम जुड़वाने का फिर मिलेगा मौका

November 07, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (MH) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रारूप मतदाता सूची (Electoral Roll) से बाहर किए गए करीब 2.06 करोड़ मतदाताओं को नाम दोबारा जुड़वाने का मौका दिया गया है। चुनाव आयोग ने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (ASDD) श्रेणी में रखे गए मतदाताओं को गणना फॉर्म जमा करने की सुविधा प्रदान की है।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संबंधित मतदाता अपने वर्तमान सामान्य निवास स्थान के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के पास गणना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट अथवा ईसीआईनेट (ECINET) प्लेटफॉर्म पर अपना ईपीआईसी (EPIC) नंबर दर्ज कर गणना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बीएलओ इस अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ स्तर के प्रतिनिधियों का सहयोग लेंगे। साथ ही पड़ोसियों, रिश्तेदारों, स्थानीय निवासियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मदद से भी संबंधित मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।



  • जो मतदाता अपने मूल निवास स्थान पर ही रह रहे हैं, उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि वे पहले गणना फॉर्म क्यों जमा नहीं कर सके। इसके लिए अनुबंध-बी में जानकारी देनी होगी। वहीं, निवास स्थान बदल चुके मतदाताओं को नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण अनुबंध-सी में भरना होगा। वे अपने वर्तमान निवास क्षेत्र के संबंधित ईआरओ या एईआरओ के पास फॉर्म जमा कर सकेंगे। एएसडीडी श्रेणी में शामिल मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    फॉर्म-6 जमा करने वालों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

    चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद जिन मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा नहीं किया है, उन्हें गणना फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भरकर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, जिन मतदाताओं ने पहले ही फॉर्म-6 जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा गणना फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

    Share:

  • चीन में महाशक्तियों का महासंगम: इसी महीने एक साथ दिखेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग!

    Sat Nov 7 , 2026
    नई दिल्ली. दुनिया (World) की तीन बड़ी ताकतों के नेता एक साथ बैठ सकते हैं. चीन (China) ने कहा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की मुलाकात को लेकर बातचीत चल रही है. यह बैठक इसी महीने चीन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved