
टॉट्सविल प्री-स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव
इन्दौर। नन्हें बच्चे (Young children) जिन्होंने अभी चलना ही सीखा था, उन्होंने न केवल रंगारंग प्रस्तुति (Colorful presentation) दी, बल्कि किसी ने फैंसी ड्रेस पहनकर अपने किरदार से परिचय कराया, तो किसी ने डांस के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। नन्हों की जंगल सफारी (Jungle Safari) की प्रस्तुति से पूरे सभागृह को तालियों से गूंजा दिया। टॉट्सविल प्री-स्कूल (Totsville Pre-school) के दूसरे स्थापना दिवस और वार्षिक उत्सव में जाल सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में डेढ़ साल से लेकर 5 साल तक के 80 से अधिक बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चे अपने माता-पिता की उंगलियां थामे सभागृह पहुंचे। आठ अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी कला दिखाई, बल्कि मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का हुनर भी प्रदर्शित किया। निदेशक इशिता चेलावत ने स्कूल का वार्षिक ब्योरा प्रस्तुत कर अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुतियों में बच्चों की ‘हू एम आई?Ó प्रस्तुति रही। इसमें बच्चे अलग-अलग किरदारों की वेशभूषा में तैयार होकर मंच पर पहुंचे और अपने किरदार का परिचय दिया। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में प्ले ग्रुप के बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस, प्ले ग्रुप का सफायर डांस, ब्रेन जिम डांस और जंप एंड शाइन जैसी प्रस्तुतियां भी बेहद खास रहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved