
सादलपुर से लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लाख रुपये का माल पकड़ा, चालक गिरफ्तार
इदौर। शराब माफियाओं ने तस्करी के लिए अब नए-नए हथकंडे अपनाना शुरू कर दिए हैं। कल ऐसा ही एक मामला देपालपुर पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें शराब की पेटियां एक टैंकर में छुपाकर लाई जा रही थी, लेकिन तस्करी करने वालों की होशियारी नहीं चल पाई और आखिरकार यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तीन लाख की शराब जब्त की है, वहीं चंदननगर पुलिस ने भी मोटरसाइकिल शराब ले जाते दो लोगों को पकड़ा।
एसपी पश्चिम महेश जैन ने बताया कि कल रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार-सादलपुर की ओर से एक टैंकर में शराब अवैध रूप से लाई जा रही है, जिस पर पुलिस केसूर-देपालपुर मार्ग पर घेराबंदी कर सादलपुर के रामचंद्र पिता अमरसिंह लोधा को पकड़ा और उसके कब्जे से 80 पेटी शराब जब्त की, वहीं चंदननगर पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved