img-fluid

देवास जिले में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी दबिश

September 08, 2026

देवास। देवास जिले (Dewas district) के कन्नौद के नगर पालिका चौराहे पर बिना रजिस्ट्रेशन के क्लिनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने दबिश दी। बीएमओ लोकेन्द्रसिंह मीना और तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में पति-पत्नी दोनों मरीजों का इलाज करते हुए पाए गए।


  • टीम ने जब दस्तावेजों की जांच की तो दोनों की डिग्री वैध मिली, लेकिन क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इस पर अधिकारियों ने उन्हें पहले नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराने और उसके बाद ही क्लिनिक का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब नोटिस जारी कर उनके दस्तावेज बुलाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने फिलहाल रजिस्ट्रेशन होने तक क्लिनिक बंद रखने के निर्देश दिए हैं और करीब एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

    Share:

  • सेवा कभी बेकार नहीं जाती, समाज आशीर्वाद के जरिए उसका कर्ज चुकाता है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Tue Sep 8 , 2026
    नवसारी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि सेवा कभी बेकार नहीं जाती (Service never goes Waste), समाज आशीर्वाद के जरिए उसका कर्ज चुकाता है (Society repays debt through Blessings) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के नवसारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved