आचंलिक

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

सीहोर। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में रविवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला से शाम छह बजे रवाना होकर शहर के बाल विहार मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान आगे-आगे भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई थी, इसके बाद राजगढ़ से आए बाजे, भगवान महाकाल की तर्ज पर मंडली और प्रसिद्ध बैंड बाजे पार्टी शामिल थी। इस दौरान भगवान की आरती कर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। रविवार को निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। जिससे छावनी क्षेत्र गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी के साथ ही युवक भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। महिलाएं पीले वस्त्रों में यात्रा में मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। बड़ी सं या में समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। लोगों ने शीतल पेय पुष्प वर्षा के साथ आरती कर प्रसाद का वितरण भी किया। समाज के लोगों ने मार्ग में रंगोलियां बनाकर स्वागत सत्कार किया। ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए केसरिया दुपट्टे पहनाए।


भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम जयंती मनाई गई। साथ ही भगवान परशुराम के बताए हुए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में सैकड़ों की सं या में विप्रजन उपस्थित थे। चल समारोह का शहर के अनेक स्थानों पर जिला संस्कार मंच, नव ज्योति संगठन, कांग्रेसजनों, भाजपा आदि सामाजिक संगठनों के द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह प्रभारी रमाकांत समाधिया, युवा अध्यक्ष रूपेश तिवारी, महिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, सहित बड़ी सं या में विप्रजन मौजूद रहे।

पूर्व विधायक सक्सेना ने किया चल समारोह का स्वागत
रविवार को नगर में ब्रा हण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर में चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना शामिल हुए और अपने समर्थकों के साथ पदाधिकारियों एवं ब्रा हण समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम अमर हैं और जब तक यह धरती रहेगी वह यहां विराजमान रहेंगे। उन्होंने धर्म और न्याय के लिए हाथ में परशु धारण किया है। वह पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक हैं। वर्तमान में संस्कार और संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोडऩे के लिए इस तरह के आयोजन बहुत सार्थक हैं। उन्होंने परशुराम जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी और समीति के सदस्यों का स्वागत किया।

Share:

Next Post

कई वर्षों से नाला निर्माण ना होने पर भड़के सिंधी कॉलोनी के रहवासी मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

Mon Apr 24 , 2023
विदिशा। शनिवार की दोपहर डंडा पुरा सिंधी कॉलोनी के रहवासियों ने नाला निर्माण ना होने पर सिंधी कॉलोनी का मार्ग बंद कर धरने पर बैठे सुनवाई ना होने पर रहवासियों ने डंडा पुरा से बस स्टैंड जाने वाली मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम। सिंधी कॉलोनी में स्थित नाले के निर्माण को लेकर पार्षद सुमित […]