img-fluid

इंदौर में पॉश कॉलोनी काउंटी वॉक में बड़ी वारदात, व्यवसायी के घर से 8 लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकद पार

April 21, 2026

इंदौर। इंदौर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक और बड़ी वारदात सामने आई है। कनाड़िया क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ‘काउंटी वॉक’ में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक व्यवसायी के घर में घुसकर लगभग 10 लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होंने पहले पूरी कॉलोनी की रैकी की और फिर सीसीटीवी कैमरों की परवाह किए बिना वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से पॉश कॉलोनियों के रहवासियों में दहशत का माहौल है।


  • पीड़ित व्यवसायी संजय भाटिया 17 अप्रैल को परिवार सहित जयपुर गए थे। सोमवार सुबह जब वे घर लौटे, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पता चला कि आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश रात के अंधेरे में कॉलोनी में दाखिल हुए थे।आशंका जताई जा रही है कि बदमाश किसी चार पहिया वाहन से आए थे। पॉश कॉलोनी में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सुरक्षा के दावों के बीच इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई। फिलहाल कनाड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

    Share:

  • अक्षय तृतीया पर 17 जोड़े वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधे

    Tue Apr 21 , 2026
    विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने नवयुगलों को एलईडी टीवी देने की घोषणा की-समाज में समरसता और सहयोग का संदेश उज्जैन। अक्षय तृतीया पर विश्वकर्मा पांचाल ग्रामीण समाज कल्याण समिति द्वारा बडऩगर रोड स्थित चारभुजा गार्डन में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जिसमें 17 जोड़े वैदिक परंपरा के अनुसारपरिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में समाज के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved