जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

6 घंटे के प्रवास में तरह तरह के कयासों का दौर

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का शहर आगमन आज

जबलपुर। भाजपा संगठन में इस समय लगातार नगर अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट का दौर जारी है। जिसको लेकर तरह-तरह के कयास सतत रूप से लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में हर 1 से 2 दिन के अंतराल में नगर अध्यक्ष के घोषणा होने की बात सामने आती है, परंतु शाम होते ही यह इन बातों का दौर थम जाता है, क्योंकि घोषणा अभी तक नहीं हुई है। इसी कड़ी में फिर से कुछ बातें राजनैतिक दूरदर्शी अपने मन से लगाने में पुन: व्यस्त हो गए हैं, क्योंकि आज शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का आगमन हो रहा है । यूं तो बीडी शर्मा की ससुराल जबलपुर में है। जिसके चलते उनका शहर में आना जाना होता रहता है परंतु इस इस अवधि में शहर आगमन को लेकर राजनैतिक गणितज्ञ इस प्रकार की बातें लगातार कर रहे हैं कि कहीं ना कहीं बीडी शर्मा नगर अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

क्या है कार्यक्रम
बीडी शर्मा के प्रवास कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का शाम 5 बजे अल्पाहार सुखदेव सिंह के निवास ग्राम कचनारी में होना है। जिसके बाद 6 बजे कचनारी से जबलपुर की ओर प्रस्थान करेंगे। जिसके बाद 7 बजे तक जबलपुर आगमन होगा। रात 11:30 बजे जबलपुर इंदौर एक्सप्रेस से भोपाल की ओर रवाना हो जाएंगे।


नगर अध्यक्ष के नामों को लेकर हो सकती है चर्चा
जबलपुर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा कुछ देर कार्यालय में भी रहेंगे। इस वक्त नगर अध्यक्ष के दावेदार प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं और उन्हें रिझाने का प्रयास करेंगे और जिन नामों को लेकर चर्चा है। उस पर प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक बुद्धिजीवियों से बात कर सकते हैं। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष के जाने के उपरांत ही नगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पर हो सकती है कार्रवाई
वहीं राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसका खुलासा अग्निबाण द्वारा किया गया था। जिसके बाद बीडी शर्मा द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया गया था और कार्यवाही करने के संकेत दिए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीडी शर्मा के प्रवास के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पर भी गाज गिर सकती है।

Share:

Next Post

NCC अधिकारियों पर जमकर बरसे महापौर जगत बहादुर सिंह

Thu Dec 1 , 2022
फ्लाईओवर निमार्ता कंपनी ने तोड़ दी थी पानी की पाईप लाइन, लगेगा जुर्माना जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू आज सुबह एनसीसी कंपनी के अधिकारियों पर जमकर गरजे। कंपनी द्वारा ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान गैर जिम्मेदाराना तरीके से कार्य करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए सप्लाई की जाने वाली पानी की पाईप को तोड़ दिया […]