चुनाव 2024 देश बड़ी खबर

2019 में AAP को मिले थे अच्छे खासे वोट, 2024 में केजरीवाल को जमानत से चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत (Interim bail from Supreme Court) मिल गई। वे 21 दिन के लिए जेल से बाहर आएंगे और अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार (Lok Sabha election campaign) करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के 3 फेज की वोटिंग हो चुकी है और 4 फेज के मतदान होने बाकी हैं। दिल्ली में 25 मई को छठे फेज में मतदान होंगे।

आम आदमी पार्टी दिल्ली की 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2 सीटें कांग्रेस को मिली हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इस बीच केजरीवाल को जमानत मिलने से लोकसभा चुनाव 2024 पर असर पड़ सकता है। चर्चा है कि उन्हें सिम्पथी वोट मिल सकते हैं, जिससे देशभर में आम आदमी पार्टी कई सीटें जीत सकती है।


बता दें कि साल 2019 में द‍िल्‍ली की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने कब्‍जा जमाया था, लेक‍िन आम आदमी पार्टी ने भी अच्‍छे-खासे वोट हास‍िल क‍िए थे। भाजपा को द‍िल्‍ली में 56.86 प्रत‍िशत वोट म‍िले थे, जबक‍ि ‘आप’ को 18.11 प्रत‍िशत वोट म‍िले थे। कांग्रेस को 22.51 फीसदी वोट म‍िले थे। इस बार कांग्रेस और AAP म‍िलकर चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि द‍िल्‍ली में दोनों ही पार्ट‍ियों के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है, लेकिन अब केजरीवाल के बाहर आने से इनके चुनाव प्रचार को नई धार म‍िलेगी।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनकी जिम्मेदारी संभाली हुई थी। वे आम आदमी पार्टी का काम देख रही हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार भी कर रही हैं। उनके साथ INDIA अलायंस और कांग्रेस के नेता कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। पिछले दिनों सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में भी रोड शो किया था। इस दौरान काफी भीड़ उमड़ी थी। राजधानी से बाहर भी सुनीता केजरीवाल रैलियां और रोड शो कर चुकी हैं। अब केजरीवाल प्रचार करेंगे।

Share:

Next Post

चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए होगा मतदान, 2019 से इस बार काफी अलग होगा मुकाबला

Fri May 10 , 2024
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) के तीसरे चरण की वोटिंग के बाद आधा सफर पूरा हो गया है और अब बारी चौथे चरण की है. चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों (96 Lok Sabha seats) के लिए 1717 उम्मीदवार मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता 13 […]