इंदौर न्यूज़ (Indore News)

ओवरटेक करने में हादसा, एक की मौत, तेजाजीनगर ब्रिज के पास हुई घटना, मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार

इन्दौर। ओवरटेक करने के चक्कर में दो युवक हादसे का शिकार हो गए। एक की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ वाला गंभीर घायल हुआ है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। वे दोस्तों से मिलकर लौट रहे थे। तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि हादसा ब्रिज से आगे हुआ है। विनोद पिता विक्रम पंवार निवासी नादिया गांव जिला खंडवा बिचौली हप्सी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। वह रिश्तेदार के 19 वर्षीय बेटे अनिल पिता पप्पू के साथ दोस्तों से मिलकर बाइक से तेजाजी नगर ब्रिज से लौट रहा था। बाइक विनोद चला रहा था।

एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान दोनों की बाइक अनियंत्रित हुई और सडक़ से उतरते हुए दूर जा गिरी। घटना में विनोद की मौत हो गई। अनिल का इलाज जारी है। विनोद की शादी नहीं हुई थी। वह काम के सिलसिले में खंडवा से इंदौर आया था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर मूसाखेड़ी की रहने वाली एक युवती सहित दो युवकों को भी घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।



रिक्शा चालक ने दी जान
एक रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालचंद पिता नारायण जायसवाल निवासी कैलोद हाला ने घर में फांसी लगा ली। वह पैसेंजर रिक्शा चलाता था। आत्हमत्या का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। चंदननगर के रहने वाले वाहिद की तबीयत मल्हारगंज क्षेत्र में काम करने के दौरान बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।

Share:

Next Post

इन्दौर : करने नहीं आई डॉक्टर, नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Sun Jan 21 , 2024
इन्दौर। डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता के नवजात बच्चे की इलाज के अभाव में मौत हो गई। उसके परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा करते हुए पुलिस से शिकायत की मांग की। द्वारकापुरी में रहने वाले जितेंद्र पिता प्रेमसिंह राजपूत निवासी द्वारकापुरी ने थाने में दिए शिकायती आवेदन […]