भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रैगांव सीट पर जातिगत समीकरणों की जमावट

  • जिसके पक्ष में वागरी मतदाता, उसके सिर सजता है जीत का ताज

भोपाल। प्रदेश में खंडवा लोकसभा (Khandwa Lok Sabha) सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। इसमें सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र (Raigaon Assembly Constituency) का भी उपचुनाव शामिल है। इसमें 2,06,910 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। जातिगत समीकरण वागरी प्रत्याशी के पक्ष में होने से यहां ज्यादा वही जीते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज (Chief Minister Shivraj) पंद्रह दिन में दो बार यहां सभाएं कर घोषणाएं कर चुके हैं। रैगांव विधानसभा क्षेत्र (Raigaon Assembly Constituency) से भाजपा के विधायक रहे विधायक जुगल किशोर बागरी (MLA Jugal Kishore Bagri) का 10 मई 2021 को कोरोना व अन्य बीमारियों की वजह से निधन हो गया था। तब से यह सीट खाली थी और यहां उपचुनाव होने थे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर अब उप चुनाव होने हैं। रैगांव विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस (BJP & Congress) के बीच ही मुख्य मुकाबला होता है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी का भी यहां दबदबा रहा है। इस विधानसभा का इतिहास काफी पुराना है। सबसे पहले 1977 से अस्तित्व में आई रैगांव विधानसभा क्षेत्र में अब तक 10 विधानसभा चुनाव (Assembly elections) हुए हैं। जिनमें से पांच बार भाजपा, दो बार कांग्रेस तो एक बार बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) को जीत मिली। वहीं दो बार अन्य दलों के भी प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।


चुनाव जीतने में वागरी समुदाय की अहम भूमिका
इस सीट में शुरू से ही जातिगत समीकरण बने हैं। जिनमें अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है। सवर्ण मतदाता को लेकर भी पार्टियां यहां साधने में जुटी रहती हैं। इस सीट पर बागरी समुदाय के सबसे ज्यादा मतदाता है जिनके समुदाय के विधायकों ने यहां सबसे ज्यादा बढ़त बनाई है। अनुसूचित जाति वर्ग में बागरी समुदाय के अलावा, हरिजन व कोरी समुदाय का भी वोट गणित बैठता है।

बसपा बना सकती है त्रिकोणीय समीकरण
कांग्रेस भी ब्लाक स्तर पर बैठकें कर रही थी। सबसे ज्यादा पांच बार के विधायक रहे जुगुल किशोर बागरी का तोड़ ढूंढने के लिए दोनों दलों से दर्जनों संभावितों को लेकर मंथन पार्टिंयां कर रही हैं। भाजपा से जहां चार से पांच लोगों के नाम तय किए गए हैं वहीं कांग्रेस ने लगभग 12 लोगों की सूची बनाई है जिनमें से टिकट किसे दी जाएगी हाइकमान तय करेगा। इस बार उप चुनाव बसपा त्रिकोणीय समीकरण बना सकती है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने 15 दिन में कीं दो सभाएं
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। तैयारियों और बैठकें शुरू हो गई हैं। भाजपा ने जहां सांसद गणेश सिंह, राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल, बिसाहूलाल सिंह और विधायक शरतेंदु तिवारी को रैगांव सीट की जिम्मेदारी दी है। वहीं कांग्रेस ने जबलपुर पूर्व क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को रैगांव क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। यहां 15 दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो बार सभाएं और रैलियां कर कई घोषणाएं कर चुके हैं।

Share:

Next Post

Manjul Tripathi को बनाया गया Madhya Pradesh NSUI President

Sun Oct 3 , 2021
भोपाल। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) ने मध्य प्रदेश में मंजुल त्रिपाठी (Manjul Tripathi) को एनएसयूआइ (NSUI) का अध्यक्ष बनाया है। एआइसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल (General Secretary KC Venugopal) ने इस बदलाव की जानकारी दी। मध्य प्रदेश में एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व अध्यक्ष विपिन वानखेड़े (Vipin Wankhede) द्वारा द्वारा किए गए […]