img-fluid

द्वारकापुरी थाने से अवैध शराब का आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

July 01, 2026

इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाने से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को पुलिस संतरी को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। आरोपी हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर भाग निकला, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



  • दरअसल इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने सोमवार रात अहीरखेड़ी निवासी साबिर उर्फ गज्जू को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को थाने में उसे हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था। इसी दौरान उसने चुपचाप अपना हाथ हथकड़ी से निकाल लिया और संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में रवाना की गईं और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही पुलिस ने चेतन नाथ नामक आरोपी को आठ किलो गांजा, 19 लाख रुपये नकद, ब्राउन शुगर और 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। साबिर को उसी के पास बैठाया गया था, तभी उसने मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    Share:

  • उज्जैन में ३ साल में सैकड़ों वृक्ष काट दिए गए

    Wed Jul 1 , 2026
    एक का भी नहीं किया ट्रांसप्लांट, तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया उज्जैन। शहर में चौड़ीकरण के लिए तीन साल में सैकड़ों बड़े पेड़ काट दिए और दावा किया गया था कि उन्हें ट्रांसप्लांट किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में विकास के नाम पर अब तक हजारों पेड़ काट दिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved