देश

जयललिता की तस्वीर वाले बोर्ड फेंके जाने के मामले में दो पार्टी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई

 

राजधानी चेन्नई (Chennai) में राज्य सरकार द्वारा संचालित कैंटीन में मुख्यमंत्री जयललिता (Chief Minister Jayalalithaa) के नाम व तस्वीर वाले बोर्डों को फेंके जाने के मामले में द्रमुक (DMK) ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है।

द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन (DMK President Stalin) ने दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। द्रमुक कार्यकताओं का जयललिता का बोर्ड फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल (Viral) होने के बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की गई है।

चेन्नई के पूर्व महापौर सुब्रमण्यम (Former Mayor Subramaniam) ने बताया कि द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन के आदेश पर दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।


पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता थे। उनके पास कोई पद भी नहीं था। उन्होंने बताया कि तस्वीर को उसकी पुरानी जगह पर लगा दिया गया है।

अम्मा दिवंगत मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक की सुप्रीमो जे जयललिता का उपनाम है। सस्ती ‘अम्मा कैंटीन’ तमिलनाडू में नगर निकाय और चेन्नई नगर निगम चला रहे हैं। इन बोर्डों में तमिल भाषा में ‘अम्मा कैंटीन’ लिखा है। उस बोर्ड पर वहां परोसे जाने वाले भोजन की जानकारी भी दी गई है।

Share:

Next Post

तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी Mamata, नहीं जाएंगे दिलीप घोष

Wed May 5 , 2021
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराकर प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज तीसरी बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) के तौर पर शपथ लेंगी। हालांकि इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (BJP President Dilip Ghosh) नहीं जाएंगे। बुधवार सुबह उन्होंने कहा […]