चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश राजनीति

अधिकारियों के बाद अब हमारी बहनों को धमका रही कांग्रेसः शिवराज

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में भाजपा (BJP) का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए अब धमकी देने पर उतर आई है। कांग्रेस के नेता पहले अधिकारियों को धमकी दे रहे थे, अब तो उनके नेता हमारी स्व सहायता समूह की बहनों (Sisters of Self Help Group) को भी धमकी देने लगे हैं। कांग्रेस के नेता स्व सहायता समूह की बहनों को कह रहे हैं कि बहुत भैया-भैया कर रही हो, कांग्रेस की सरकार बनी तो तुम्हारे घर में चूल्हे नहीं जलने दूंगा। तुम्हारे बच्चे भूखे पेट मर जाएंगे। कांग्रेस पार्टी यह किस स्तर की राजनीति पर उतारू हो गई है। आज प्रियंका वाड्रा गांधी भी मध्यप्रदेश में थीं, मैं कांग्रेस पार्टी और प्रियंका, राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बहनों को धमकी देना क्या कांग्रेस पार्टी की रणनीति है। कांग्रेस नेताओं द्वारा बहनों को धमकी देने के मामले में उनका क्या स्टैंड है, स्पष्ट करें।


मुख्यमंत्री चौहान सोमवार देर शाम भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर मैदान में पार्टी प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बात सभी स्पष्ट सुन लें, हमारी बहन-बेटियों और भांजे-भांजियों की ओर आंख उठाकर देखने वालों को मैं बख्शूंगा नहीं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का धमकी राज नहीं चलने वाला है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां अपनी बहनों, भांजे-भांजियों से मिलने आया हूं। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। बहनों के सामाजिक उत्थान के साथ उन्हें सम्मान दिलाने के लिए कार्य करता रहूंगा। मैंने बहनों की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पैसे नहीं सम्मान दे रहा हूं। मैं अभी 1250 रुपये प्रतिमाह दे रहा हूं, पैसे की व्यवस्था में लगा हूं। जैसे ही पैसे की व्यवस्था हुई, इसे बढ़ाते हुए 3 हजार रुपये प्रतिमाह तक ले जाऊंगा।

कांग्रेस दल नहीं, दलदल बन गई हैः शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर, त्योंथर, सेमरिया, रीवा, गुढ़, अमरपाटन और भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सहित सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। इतना झूठ तो मत बोलिए कि झूठ बोले कौवा काटे। उन्होंने प्रियंका से कई सवाल भी पूछे।

कांग्रेस दल नहीं, दल-दल है
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रियंका से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दलदल बन गई है, जिसमें इंडी गठबंधन ही फंस गया। कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो मध्यप्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। प्रियंका जी, आप कहती हैं कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया।

क्या यही कांग्रेस की सोच है, जवाब दें
चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि आपके कांग्रेस के नेता स्व-सहायता समूह की बहनों से कह रहे हैं कि अगर तुम भाजपा को सपोर्ट करोगे तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। तुम्हारे बच्चे भूखे मर जाएंगे, क्या कांग्रेस की यही सोच है कि गरीबों के बच्चे भूखे मर जाएं। इस तरह की भाषा का प्रयोग आपकी पार्टी के नेता कर रहे हैं आपको जवाब देना पड़ेगा। आपकी पार्टी कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। कमलनाथ कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कमलनाथ के कपड़े फाड़ो। कांग्रेस के दो पाट हो गए हैं एक पाट दिग्विजय सिंह की चक्की का तो दूसरा पाट कमलनाथ की चक्की का और दोनों के पाट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बारिक पिस रहे हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे और बेटी को सेट करना चाहती हैं। कमलनाथ अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। प्रियंका जी, जवाब दीजिए, आपकी पार्टी ने क्या किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश आईं। प्रियंका मध्यप्रदेश आकर केवल झूठ की दुकान सजाती है। जब वह पिछली बार आई थीं, तो उन्होंने फिर से झूठ बोला कि भाजपा सरकार ने 3 सालों में 21 नौकरियां दी हैं। जबकि हकीकत तो ये है कि, हमने 50 हजार नियुक्ति पत्र बांटे हैं। अब इतना झूठ तो मत बोलिए कि झूठ बोले कौवा काटे। कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे क्यों बंद किए। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन पैसे क्यों नहीं दिए। बेटा-बेटियों के लैपटॉप क्यों छिन लिए। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद कर दी। मैडम प्रियंका गांधी जी आज जवाब देना पड़ेगा।

कांग्रेस चालू पार्टी है, लोगों को धोखा देती है
चौहान ने हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कह रहे हैं कि, कांग्रेस चालू पार्टी है, कांग्रेस लोगों को ठगती है, कांग्रेस पर भरोसा करके हमने गलती की। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, कह रहे हैं कि, कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यादव यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। उन्हें तो कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है। कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठ कहा कि, मेरी उम्र 72 साल है। अखिलेश 80 कह रहें है और राहुल गांधी 72 कह रहें है, अब कमलनाथ सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है। कांग्रेस पर कोई भी भरोसा नहीं कर रहा है तो प्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा।

भैया शिवराज, बहनों लिए खुशियां लेकर आया
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान अपनी लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा कि, हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खातों में खुशियों की किश्त आती है, लेकिन इस बार 10 तारीख को धनतेरस का त्यौहार है, इसलिए 7 तारीख को ही लाड़ली बहना योजना का बहनों के खातों में पैसा डालूंगा। जिससे बहने धनतेरस पर खूब खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि मेरी बहनों जाओ खुशी से दिवाली मनाओ, धनतेरस मनाओ, भैया दूज भी मनाओ, तुम्हारा भाई तुम्हारे लिए खुशियां लेकर आया है। ये मेरा वचन है कि, तुम्हारी आंखों में कभी आंसु नहीं आने दूंगा, तुम्हारी जिंदगी में कभी कोई तकलीफ नहीं होगी।

Share:

Next Post

मंगलवार का राशिफल

Tue Nov 7 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.19, सूर्यास्त 05.28, ऋतु – शरद कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी, मंगलवार, 07 नवम्बर 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग […]