img-fluid

फेल हुआ विमान का इंजन,एयर इंडिया की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

September 13, 2026

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर आज एयर इंडिया प्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 भोपाल से दिल्ली जा रही थी, लेकिन उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुत्रों के मुताबिक, विमान का इंजन फेल हुआ. उड़ान के दौरान विमान में इंजन फेल होने की मिल रही जानकारी मिलने पर पायलट ने एहतियातन विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया.


  • इसके बाद फ्लाइट AI-1886 की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई. हालांकि, विमान के इंजन फेलियर वाली बात की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. बताया जा रहा है कि विमान में 140 यात्री सवार थे. यात्रियों को विमान से उतार कर अराइवल हाॅल में लाया गया है. अब एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच करेगी.

    इसके बाद ही विमान को उड़ान भरने के लिए अनुमति मिल सकेगी. जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के इस विमान ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर उड़ान भरी. इस विमान को अपने निर्धारित समय 08 बजकर 25 मिनट पर टेकऑफ करना था. इसके बाद विमान को सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचना था, लेकिन रास्ते में इसे जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया.

    Share:

  • काम की तलाश में निकला था मजदूर जेब खाली थी और लगी थी तेज भूख अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचते ही सुरक्षा जांच में फंसा

    Sun Sep 13 , 2026
    नई दिल्ली। वाराणसी (Varanasi)में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple)के पास शनिवार को उस समय सुरक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई जब अन्नपूर्णा मंदिर(Annapurna Temple) के अन्न क्षेत्र के पास एक युवक को चाकू के साथ देखा गया। सुरक्षाकर्मियों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ शुरू की गई। मामला संवेदनशील क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved