img-fluid

अखिलेश यादव का ऐलान- 2027 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा

November 04, 2026

वाराणसी। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को वाराणसी पहुंचे अखिलेश ने काशी की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनके लिए वही शुभ है, जो पहले हो चुका है।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम तब मुख्यमंत्री बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। पिछली बार कहां से मुख्यमंत्री बना था, बताओ? लोकसभा से। तो फिर वहीं से आकर शपथ लूंगा।” उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बनने के समय अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।



  • योगी सरकार पर साधा निशाना

    वाराणसी में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी को हरवाना चाहता था, लेकिन बाबा विश्वनाथ ने उन्हें दोहरा आशीर्वाद दे दिया। उन्होंने कहा कि दालमंडी में उजाड़े गए व्यापारियों और दुकानदारों का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव में उठाया जाएगा।

    सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने 200 विधायकों के टिकट काटने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मां गंगा ने जिन्हें बुलाया था, उन्होंने ही मां गंगा को भुला दिया।

    मणिकर्णिका घाट की विरासत मिटाने का आरोप

    अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मणिकर्णिका घाट की विरासत मिटाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में जनता ने इसका जवाब दिया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि असली अराजकता भाजपा के शासन में है।

    उन्होंने बांदा में एक नवजात बच्चे को कुत्ते द्वारा नोचे जाने की घटना का उल्लेख करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही बरेली आए केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर भी टिप्पणी की और शाहजहांपुर जाने की बात कही।

    बागेश्वर धाम के बयान पर भी भाजपा को घेरा

    अखिलेश यादव ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि नकली सनातनियों के बयानों से लोग दुखी हैं और ऐसे लोगों को रोका जाना चाहिए।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सत्ता से जाने के बाद बनारस मुस्कुराएगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो बनाने का काम किया जाएगा।

    Share:

  • सौरभ दास पर अभिजीत दीपके का तंज, बोले- भाई, क्या कोई राज्य बचा है जहां तुम्हारे खिलाफ केस न हो?

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास और पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर तंज कसने का मामला सामने आया है। दीपके ने सौरभ दास (Saurabh Das) के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दायर हो रहे मुकदमों और याचिकाओं को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved