भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सेना के विमान से खजुराहो लाए जा रहे सभी पार्थिव देह

  • मुख्यमंत्री आज सुबह घटना स्थल पहुंचे, शवों को रवाना कर भोपाल लौटेंगे

देहरादून/भोपाल। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार शाम बस खाई में गिरने से पन्ना के 26 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। सभी शवों का आज पीएम कर लिया गया है और देहरादून लाया गया है। जहां से वायु सेवा के विमान से दोपहर 2 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे। खजुराहो में मृतकों के शवों को उनके गांव तक ले जाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने वाहनों की व्यवस्था कर रखी है। आज भी सभी का अंतिम-क्रिया कर्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में देहरादून पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखे हैं। आज सुबह वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कम सिंह धामी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही मृतक तीर्थ यात्रियों के साथी यात्रियों से भी मिले। अन्य यात्री दूसरी बसों में सवार थे।





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि पीडि़त परिजनों को कोई परेशानी न हो। सभी शवों के पीएम हो चुके हैं। रक्षा मंत्री ने हमारे आग्रह पर शवों को जल्द उनके गांव पहुंचाने के लिए एयर फोर्स के विमान की व्यवस्था कर दी है। विमान 2 बजे देहरादून से शवों को लेकर खजुराहो के लिए रवाना होगा। वहां से पन्ना के लिए उनके गांवों के लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है। साथ ही पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान किया है।

हरिद्वार से ली थी बस
हादसा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुआ था। यात्री यमुनोत्री जा रहे थे। बस में चालक दल समेत 30 यात्री सवार थे। जिसमें से 26 की मौत हो चुकी है। सभी पन्ना जिले के रहने वाले हैं। यात्रियों ने हरिद्वार से ये बस ली थी। बस चालक ने बताया कि रास्ते में स्टेयरिंग फेल हो गई थी। बस रोकने के लिए पेड़ से टकराई। लेकिन बस खाई में जा गिरी।

ये हैं यात्रियों के नाम
राजकुमार (38), राजकुंवर (58, महिला), मेनका प्रसाद (56), सरोज (54, महिला), बद्रीप्रसाद (63), करन सिंह (62), उदय सिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61, महिला), मोतीलाल (62), बलदेव (77, महिला), कुसुम बाई (77, महिला), अनिल कुमारी (50, महिला), कारसन बिहारी (69), प्रभा (63, महिला), शकुंतला (60, महिला), पार्वती (62, महिला), शीला बाई (61, महिला), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57, महिला), कंछेदीलाल (62), राजाभाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57, महिला), वृंदावन (61), कमला (59, महिला), रामसखी (63, महिला), गीताबाई (55, महिला)।

Share:

Next Post

केन बेतवा लिंक परियोजना: तीन सेंचुरी में विस्थापित किए जाएंगे बाघ

Mon Jun 6 , 2022
नौरादेही और दुर्गावती वन्यजीव अभयारण्य, रानीपुर वन्य जीव अभयारण्य के बीच बनेगा कॉरिडोर भोपाल। केन बेतवा लिंक परियोजना की अंतिम रिपोर्ट जल शक्ति मंत्रालय ने जारी कर दी है। अंतिम रिपोर्ट में पूरे इलाके में नदियों को जोडऩे के रोड मैप के साथ पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण के लिहाज से विस्तृत कार्ययोजना को तैयार किया गया […]