आचंलिक

कुएं में नील गाय का बच्चा गिरा, रेस्क्यू कर निकाला

महिदपुर रोड। समीपस्थ ग्राम सरवन खेड़ा में शुक्रवार की बीती रात गांव के किसान जगदीश अहिरवार के खेत के किनारे बने कुएं में एक घोड़ा रोज (नील गाय) का बच्चा गिर गया। ग्रामीणों तथा खेत के मालिक ने कुएं में हलचल देखी तो उसे पानी में तैरता हुआ घोड़ा रोज का बच्चा पानी में तैरता दिखाई दिया।


किसान जगदीश अहिरवार ने ग्राम के गुरचरण सिंह चौहान तथा पंचायत सचिव नौशाद नूर को जानकारी देते हुए नील गाय को कुएँ में गिरे नील गाय के बच्चे को निकालने के लिये वन विभाग को सूचना देने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई तथा ग्राम कोटवार बालमुकुंद सहित जगदीश तथा अन्य ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के सहारे रस्सियों से बांधकर निकालने का प्रयास किया लेकिन वे लोग अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए। इसी बीच वन विभाग की उज्जैन से आई रेस्क्यू टीम ने जगदीश के कुएं पर जाकर नील गाय के बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

Share:

Next Post

खेल स्पर्धाएं समाज में सद्भावना व सौहार्द को बढ़ावा देती है : श्री बुरड़

Sun Jan 8 , 2023
महिदपुर। जीवन के हर क्षेत्र में हर कार्य यदि खेल भावना से किया जाता है तो वह समाज में सद्भावना व सौहार्द को बढ़ावा देता है। खेल स्पर्धाएं युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है, वहीं ये जीवन में तरक्की के अवसर भी उपलब्ध कराती है। उक्त उद्गार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर […]