विदेश

Prince harry ने अपनी आत्मकथा से खोले शाही परिवार के कई राज

लंदन (London)। एक तरफ जहां ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth) के निधन (Death) के बाद यह सबको लग रहा था कि रॉयल परिवार (Royal Family) में आख़िरकार सब ठीक हो जाएगा, लेकिन अब भी ऐसा होता दीख नहीं आ रहा है। ब्रिटेन के शाही परिवार के कई राज समय समय पर खुलते रहते हैं। इस ख़ास परिवार में जिन्हें लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुए वो हैं प्रिंस हैरी (prince harry)।



मीडिया खबरों की माने तो ब्रिटेन के राजघराने के प्रिंस हैरी (Prince Harry) ने एक भीड़भाड़ वाले पब के पिछले हिस्से में खुली जगह में अपने से बड़ी उम्र की महिला के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाया था. प्रिंस हैरी की आत्मकथा ‘स्पेयर’ (Prince Harry’s autobiography ‘Spare’) के लीक हुए हिस्सों के मुताबिक हैरी ने कहा कि ये महिला घोड़ों से बहुत प्यार करती थी. अपना कौमार्य खोने की बात याद करते हुए प्रिंस हैरी का मानना है कि वह एक ‘अपमानजनक घटना’ थी और यह सब खुले में हो रहा था। जहां उन्हें देखा जा सकता था. प्रिंस हैरी की लीक हुई किताब में उनकी अपने भाई से लड़ाई और कोकीन की लत का भी जिक्र है।


गॉर्जियन की एक खबर के मुताबिक प्रिंस हैरी की आत्मकथा ‘स्पेयर’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। गुरुवार को उसके एक स्पेनिश-भाषा का संस्करण गलती से पहले ही बिक्री के लिए चला गया. जिससे किताब रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई, हालांकि किताब को स्पेन में दुकानों से जल्दबाजी में हटा लिया गया, लेकिन कुछ कॉपियां मीडिया को हासिल हो गईं और प्रिंस हैरी के प्रमुख खुलासे सार्वजनिक कर दिए गए।

प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में दावा है कि प्रिंस विलियम (Prince William) ने उस पर हमला किया था प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में दावा किया है कि मेघन मार्कल (Meghan Markle) से शादी के कारण उनके संबंधों में तनाव के बीच 2019 में एक बहस के दौरान उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम ने उनसे मारपीट की।

प्रिंस हैरी का ये भी कहना है कि उन्होंने अफगानिस्तान में 25 लोगों को मार गिराया था। प्रिंस हैरी ने अफगानिस्तान में अपाचे हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में अपनी ड्यूटी के दौरान इन 25 लोगों की हत्या की थी. ससेक्स के 38 वर्षीय ड्यूक ने तालिबान के खिलाफ लड़ाई में 2 दौर में अपनी सेवा दी। वे पहले 2007-2008 में एक फॉरवर्ड एयर कंट्रोलर के रूप में और फिर 2012-2013 में हमलावर हेलिकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट के रूप में अफगानिस्तान में तैनात रहे थे. हैरी ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने ‘कोकीन ली लेकिन पसंद नहीं आई।’ प्रिंस हैरी ने कबूल किया कि 17 साल की उम्र में उन्होंने कोकीन ली थी।

बता दें कि प्रिंस हैरी की ऑटोबायोग्राफी अगले हफ्ते दुनियाभर में पब्लिश होगी। ऐसे में देखना है कि इस ‘ऑटोबायोग्राफी’ के बाजार में आने के बाद ब्रिटेन का शाही परिवार इस बाबत क्या सोचता है। वहीं क्या इस ‘ऑटोबायोग्राफी’ के आने से दो भाईयों के रिश्ते सुधरेंगे या बिगड़ेंगे। ये तो वक़्त बताएगा।

Share:

Next Post

हरियाणा में IAS अशोक खेमका का फिर ट्रांसफर, 30 साल में 55 बार ट्रांसफर

Tue Jan 10 , 2023
चंडीगढ़ (Chandigarh)। हरियाणा सरकार (Riyana Sarkar) ने एक आईएएस (IAS) और चार एचसीएस (HCS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका (Ashok Khemka) को अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार दिया गया है। स्थानांतरित […]