राज्यपाल ने विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा एक्ट का भाव संसाधनों के मूल स्वामी के अधिकारों का संरक्षण करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि एक्ट के प्रावधानों में इसी भावना के अनुरूप व्यवस्थाएँ की जायें। राज्यपाल पेसा एक्ट के प्रावधानों पर जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन और संबंधित छ: विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र में वन, अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य विभाग, दूसरे सत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा और महिला-बाल विकास विभाग से संबंधित प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय समाज वनों का संरक्षक है। अधिकांशत: जहाँ जनजातीय आबादी है, वही वन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल विकास खंड में सभी विभागों की गतिविधियों में जनजाति हितों के संरक्षण की समुचित व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल के समक्ष संबंधित विभाग द्वारा पेसा एक्ट संबंधी प्रावधानों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।
Share:
भोपाल। राज्य शासन द्वारा पुलिस बल की वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने एवं तकनीकी रूप से सक्षम एवं उपयोगी बनाये जाने के लिये गठित पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन के आधार पर अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स में सदस्य के […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लव जेहाद कानून पर बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा लव जेहाद कानून के तहत आरोपी के घर की जब्ती और महिला को गुजारा भत्ता देने पर भी विचार किया जाएगा।
38 डिग्री तापमान पर भी गेहूं व जौ का उत्पादन होगा अच्छा, जिंक और आयरन होगा भरपूर भोपाल। प्रदेश के किसानों का जल्द ही गेहूं व जौ की नई किस्में मिलने वाली हैं। जो उत्पादन के मामले में किसानों की आय बढ़ाएंगी और पौष्टिकता के मामले में आमजन का स्वास्थ्य बनाएंगी। क्योंकि इन वैरायटी में […]
मुख्यमंत्री ने कहा 22 माह में एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाले भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमने 22 माह में एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डालने का चमत्कार किया है। यह किसानों की सरकार है, किसानों के कल्याण में कोई […]