भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सीनियर पत्रकार अरशद अली खान का इंतकाल, मीडिया जगत में अफसोस

भोपाल के पत्रकार अरशद अली खान का बीती रात इंतकाल हो गया। वो गुजिश्ता 15 दिनों से प्रायवेट अस्पताल में ज़ेरे इलाज थे। 59 बरस के अरशद मियां के यूं अचानक चले जाने की खबर मीडिया हलके में बेहद अफसोस के साथ सुनी गई। 17 अगस्त को उन्होंने फेसबुक पे खुद के अलील (बीमार) होने की पोस्ट डाली थी। उन्होंने अपनी इस आखरी पोस्ट में लिखा था की मेरे लिए दुआ करें। उन्हें निमोनिया बिगडऩे से अहलेखाना (परिजन) ने प्रायवेट अस्पताल में दाखिल कराया था। बताया जाता है कि उन्हें वहां दो सीवियर हार्ट अटैक आ गए। उन्हें तीन दिन से वेंटिलेटर पे रखा गया था। डाक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वो अपने पीछे बीवी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। शायद अरशद अली खान को अपनी मौत का अहसास हो गया था। 8 अगस्त को उन्होंने फेसबुक पे ये शेर पोस्ट किया- लोग अच्छे हैं बहुत दिल मे उतर जाते हैं, एक बुराई तो बस ये है कि मर जाते हैं। 5 अगस्त को उन्होंने ये शेर भेजा- मौत उसकी है करे ज़माना जिसका अफसोस, यूं तो दुनिया मे सभी आये हैं मरने के लिए। अरशद अली खान भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष थे।



उन्होंने इस संघ के ज़रिए प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के साथ मिल के सहाफियों की मुख्तलिफ मांगों को लेके बहुत लड़ाई लड़ी। उनके इंतकाल की खबर सुनके शलभजी गहरे सदमे में हैं। कोई चार बरस पेले पत्रकार भवन के टूटने से खुद अरशद भी टूट गए थे। उनके भीतर सरकारी सिस्टम की मुखालिफत की चिंगारी सदा दहकती सी लगती। वो पूरी दबंगई के साथ अपनी बात रखते। अरशद मियां मज़दूर का दर्द नामक अखबार लंबे वक्त से निकाल रहे थे। वो तहलका पोस्ट के एडिटर भी थे। पत्रकार साथियों के दुख दर्द में उन्हें अक्सर साथ देखा जाता। उनका जनाज़ा आज दोपहर 2 बजे जुमे की नमाज़ के बाद निकलेगा। भोपाल टॉकीज़ वाले क़ब्रिस्तान के शेड में ढाई बजे जनाज़े की नमाज़ होगी। अग्निबाण परिवार उन्हें दिल की गहराइयों से खिराजे अक़ीदत पेश करता है।

Share:

Next Post

प्रदेश के किसानों का जल्द मिलेगी गेहूं व जौ की नई किस्में

Fri Sep 2 , 2022
38 डिग्री तापमान पर भी गेहूं व जौ का उत्पादन होगा अच्छा, जिंक और आयरन होगा भरपूर भोपाल। प्रदेश के किसानों का जल्द ही गेहूं व जौ की नई किस्में मिलने वाली हैं। जो उत्पादन के मामले में किसानों की आय बढ़ाएंगी और पौष्टिकता के मामले में आमजन का स्वास्थ्य बनाएंगी। क्योंकि इन वैरायटी में […]