img-fluid

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में सहयोग व परिजन को धमकाने वाले गिरफ्तार

August 03, 2026

  • न्यायालय ने जेल वारंट जारी होने पर उपजेल महिदपुर भेजा

महिदपुर। महिदपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी की सहायता करने तथा पीडि़ता के परिजनों को धमकाकर रुपए मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।



  • पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी महिदपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर अशोक पाटीदार द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त 2026 को आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को पीडि़ता पक्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि मुख्य आरोपी समीर ने स्कूल जाते समय नाबालिग बालिका का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं आरोपी शाहिद, सोहेल और साहिल ने पीडि़ता की मां को धमकाते हुए कहा कि यदि 10 हजार रुपए नहीं दिए तो उनकी बेटी को समाज में बदनाम कर दिया जाएगा तथा घर से बाहर निकलने पर उसे परेशान किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर थाना महिदपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की सहायता करने एवं पीडि़ता के परिजनों को धमकाने के आरोप में शाहिद (44 वर्ष), साहिल (18 वर्ष) और सोहेल (22 वर्ष) निवासी यशवंत मार्ग, जेल रोड, महिदपुर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें उपजेल महिदपुर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक अन्नपूर्णा कठेरिया, एनएस कनेश, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, नारायण सिंह, आरक्षक चंद्रभान सिंह, राघव, मोहसिन, लेखराज, समरथ पाटीदार सहित महिदपुर पुलिस टीम की भूमिका रही।

    Share:

  • महिदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन अभियान के तहत मंडलमों, पंचायत कमेटी व बीएलए 2 बैठकें आयोजित हुई

    Mon Aug 3 , 2026
    महिदपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महिदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मंडलम अध्यक्षों, पंचायत कमेटी, बीएलए-2 का भौतिक सत्यापन एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। ग्राम नारायणा में नारायणा मंडलम, कढ़ाई मंडलम की बैठक आयोजित हुई। ग्राम खेडाखजूरिया में खेड़ा खजुरिया मंडलम, जवासिया मंडलम, शक्करखेड़ी मंडलम, मुंडली दोतरू, घोसला में घोसला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved