img-fluid

असम : 5 जून को होगा हिमंता सरकार का विस्तार, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

May 31, 2026

नई दिल्ली.असम सरकार (Government of Assam)  के मंत्रिपरिषद (Expansion) का विस्तार 5 जून (June 5) को होगा. इस बारे में खुद सीएम (CM) हिमंता (Himanta) ने जानकारी दी है और कैबिनेट विस्तार पर अपनी खुशी जाहिर की है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून 2026 को होगा.



  • बता दें, हाल ही संपन्न हुए असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में बीजेपी को यहां जीत मिली. 126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए ने लगातार तीसरी बार विजय दर्ज की है. बीजेपी ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिलीं.

    हिमंता को 89 हजार वोटों से विजय मिली थी. इसके बाद उन्होंने 12 मई 2026 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हिमंता बिस्वा सरमा ने पहली बार 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था.

    हिमंता बिस्वा सरमा ने 23 अगस्त 2015 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. उनका जन्म 1 फरवरी 1969 को असम के गुवाहाटी स्थित गांधी बस्ती, उलुबारी में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ.

    Share:

  • शख्स ने कुल्हाड़ी से काट डाला अपना ही प्राइवेट पार्ट, जानिए पूरा मामला

    Sun May 31 , 2026
    छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में एक व्यक्ति द्वारा खुद को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र (Maharajpur police station area) के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा निवासी 42 वर्षीय राममिलन यादव ने शनिवार सुबह कथित तौर पर साधु बनने और गृहस्थ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved