आचंलिक

जिले के सभी 19 मंडलो के अधिकांश बूथों पर मनाई अटलजी की जयंती

  • भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिले के सभी 19 मंडलो में एवं जिले के सभी मंडलो के अधिकांश

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिले के सभी 19 मंडलो में एवं जिले के सभी मंडलो के अधिकांश बूथों पर आज अटलजी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश-जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन आज 25 दिस बर को सीहोर जिला भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ पर मनाया। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की आज इछावर में युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

ये मौजूद रहे
सीहोर जिले के प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष इंजी गोपालसिंह ने विजेताओं को पुरुष्कार वितरित किये। आष्टा, सीहोर, इछावर, बुधनी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों, बूथों पर अटलजी का जन्मदिन मना एवं प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गई। कार्यक्रमो में सभी विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडलो मोर्चो, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक, पदाधिकारी बड़ी सं या में शामिल हुए।


अटलजी का जन्मदिन मनाया
25 दिस बर को जिले के सभी 19 मंडलो के लगभग सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अटल जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया ओर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से एक स्थान पर एकत्रित होकर सुना गया। सीहोर में भाजपा अल्पसं यक मोर्चे सहित सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर अटलजी का जन्मदिन मनाया।

अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
नगर भेरूंदा के नगर परिषद परिसर के अटल उद्यान में भारतीय राजनीति के प्रांजल मस्तिष्क, राजनीतिक सुचिता के अनुपम उदाहरण, कवि कुल शिरोमणि, भारत के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, परम श्रद्धेय पंडित श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मजयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, ऐसे महान व्यक्तित्व जिन्हें पक्ष क्या विपक्ष क्या अपनी राजनीतिक सुचिता, सुशासन की राजनीति के लिए याद करते हैं, ऐसे भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष श्रद्धेय श्री अटल जी के प्रेरणा से भरे जीवन पर व्याख्यान कर आदरांजली अर्पित की गई और उपस्थित वरिष्ठ जनो का सम्मान किया गया,इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता लच्छीराम यादव, वरिष्ठ नेता अनिल जैन, वरिष्ठ नेता मांगीलाल जी खंडेलवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उमा खंडेलवाल, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र गोड़, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम पवार, पूर्व सिलाई कला बोर्ड निगम अध्यक्ष सुनील महेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष मारुति शिशिर, मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल जी, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेंद्र परिहार, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि राजेश लखेरा, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पवार, मंडल महामंत्री कपिल खंडेलवाल, सहित मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

रातों रात गायब हुआ चंदन का पेड़

Mon Dec 26 , 2022
पहले भी हो चुकी है एक एसी चोरी, उसका खुलासा नहीं हुआ अब तक विदिशा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां तीन अज्ञात आरोपियों ने सांची रोड प्रसिद्ध रंगई हनुमान मंदिर के परिसर में लगे चंदन के पेड़ को काटकर उसे चुरा ले गए। जानकारी लगने पर सिविल […]