भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अवैध उत्खनन का विरोध करने पर किसान सहित तीन को कार से कुचलने का प्रयास

  • जान से मारने की नीयत से कई मीटर तक किसान को घसीटता हुआ ले गया आरोपी

भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में अवैध उतखनन का विरोध करना करने पर एक किसान व उसके दो साथियों को जेसीबी मशीन के संचालक ने कुचलने का प्रयास किया। आरोपी ने वारदात को अपनी कार से अंजाम दिया है। हादसे में कार के बोनट में फंसने के बाद किसान को कई मीटर तक आरोपी ने घसीट डाला। उसके दोनों साथी कार की टक्कर से घायल हुए हैं। दरअसल तालाब किनारे की मिट्टी खोदने का विरोध कर रहे किसान व उसके बेटे ने जेसीबी चला रहे युवक की पहले पिटाई कर दी थी। इसी युवक के पिता ने बदला लेने की नियत से किसान को कुचला है। ईंटखेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रासलाखेड़ी गांव में रहने वाले संजय के पास जेसीबी मशीन है जिसे वह ाुद भी चलाता है तथा किराए पर देता है। कल दोपहर में खेत में खाद डालने के बाद वह जेसीबी मशीन लेकर तालाब के पास चला गया।


यहां पर वह मशीन से तालाब किनारे की मिट्टी खोदने लगा। उसके साथ साहिल नाम का युवक भी था। इसी दौरान दीपक ठाकुर नाम का युवक उसके पास आ गया। दीपक की खेती की जमीन इस तालाब के पास ही इसलिए उसने उसने संजय को मिट्टी खोदने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दीपक उसके पिता आजाद सिंह ने संजय के साथ जमकर मारपीट कर दी। संजय ने यह बात फोन कर अपने पिता संतोष को बताई। बेटे की पिटाई के बाद संतोष गुस्से से भर गया तथा दीपक व उसके परिवार को सबक सिखाने की नीयत से उनकी तलाश करने लगा। रात करीब साढ़े आठ बजे उसने देखा कि दीपक का पता आजाद सिंह दो अन्य युवकों के साथ सड़क किनारे खड़ा हुआ है। आगबबूला संतोष ने तेज रफ्तार अल्टो कार तीनों पर चढ़ा दी। आजाद सिंह कार के बोनट में फंस गया जिसके कारण वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। जब कि दो अन्य युवक गंभीर सिंह और सुमित कार की टक्कर लगने के बाद दूर जा गिरे। तीनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

भाजपा में महापौर के लिए माननीय भी दावेदार

Sun Jun 5 , 2022
विधायकों को चुनाव लड़ाने पर असमंजस भोपाल। नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा में महापौर के लिए माननीय भी दावेदारी कर रहे हैं। उधर, पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। फिलहाल भाजपा नेतृत्व ने विधायकों को महापौर का चुनाव लड़ाया जाए या नहीं, इस पर कोई […]