
इंदौर। इंदौर शहर के सबसे व्यस्ततम राजवाड़ा इलाके में एक ऑटो चालक ने हाथ की सफाई दिखाते हुए महिला सवारी का बैग चुरा लिया था जिसमें सोने की झुमकी सहित नो हजार रुपए भी थे, इस मामले में पुलिस ने चार दिन की खोजबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल इंदौर के राजवाड़ा इलाके में जाने के लिए एक महिला ने सीएनजी ऑटो बुलवाया था जहां महिला के पास एक बड़ा बैग भी था, महिला जब राजवाड़ा पर उतरी तो ऑटो चालक ने उसे बातों में उलझाकर बड़े बैंग के भीतर रखा छोटा बैंग गायब कर दियों महिला जब अपनी रकम बदलवाने सुनार की दुकान पहुंची तो उसे घटना की जानकारी लगी। जिसके बाद महिला ने क्षेत्र के सराफा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी।
इस मामले में पुलिस ने राजवाड़ा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ऑटो चालक की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सोनू अहिरवार है जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसने महिला के बैग में से दस ग्राम सोने की रकम और नो हजार चोरी करना कबूल कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने घटना में उपयोग लिए गए अटो को भी जब्त कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved