उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

राम मंदिर शिलान्यास की खुशी से बाबा महाकाल की नगरी सराबोर

उज्जैन। 500 साल इंतजार की घडिय़ाँ अयोध्या में आज दोपहर उस वक्त पूर्ण हुई जब भगवान श्रीराम के विशाल मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास पूजन शुरु हुआ। इसका उल्लास धार्मिक नगरी उज्जैन में भी सुबह से नजर आ रहा है। कहीं हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड चल रहे हैं तो कहीं दोपहर में महाआरती की जा रही है। शाम के वक्त भी मंदिरों में हजारों दीप जलाने के कार्यक्रम रखे गए हैं।
वैसे तो शहर में कल शाम से ही अयोध्या में शुरु होने जा रहे बहुप्रतीक्षित श्रीराम मंदिर निर्माण के कार्यक्रम की खुशियाँ मनाई जाने लगी थी। कल शाम इसे लेकर महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हाल में दीपोत्सव मनाया गया। यहाँ पुजारियों द्वारा 11 हजार दीपक लगाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खुशियाँ मनाई गई, वहीं आज दोपहर में भी मंदिर परिसर में विविध धार्मिक आयोजन रखे गए हैं। शहर के अनेक हनुमान मंदिरों में कल रात से ही सुंदर कांड गूंज रहे हैं। कई जगह हवन यज्ञ किए जा रहे हैं। आमतौर पर राम का अस्तित्व नहीं मानने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता भी भगवान राम के रंग में रंगे नजर आने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर कांग्रेसी धार्मिक आयोजन कर रहे हैं। कुल मिलाकर कल शाम से लेकर बुधवार सुबह और शाम तक राम मंदिर निर्माण का उल्लास महाकाल की नगरी उज्‍जैन में दिखाई दिया।
दोपहर में हुआ हवन
आज सुबह से गुमानदेव हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा की चौपाइयों के साथ हवन किया गया। ठीक 12.15 बजे ध्वज पूजन कर बाबा के शिखर पर फहराया गया।
कांग्रेसियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ
बुधवार को राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम की खुशी जहां सत्‍तापक्ष्‍ा को भी तो वहीं उतनी ही कांग्रेस में भी दिखाई दी। यहां बालाजी मंदिर आदि गौड़ समाज धर्मशाला रामघाट पर हनुमान चालीसा के 11 पाठकर आरती की गई। इस दौरान पार्षद माया त्रिवेदी मौजूद रही।
निरंजनी अखाड़े ने जलाए दीप
श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भूमिपूजन अनुष्ठान के अवसर पर बडऩगर रोड स्थित निरंजनी अखाड़े सहित 9 हनुमान मंदिरों में 1008 दीप एकसाथ जलाए गए तथा भक्तों को 1008 हनुमान चालीसा का वितरण किया गया।

शिप्रा तट पर सुबह अयोध्या जैसा उत्सव
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की खुशी में बुधवार सुबह रामघाट पर विशेष पूजन अभिषेक किया गया। पुरोहित समिति के अजय जोशी ने बताया कि वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण व सीता उज्जैन की शिप्रा नदी पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने अपने पिता दशरथ का पिंडदान किया था। आज शुभ अवसर पर उसी स्थान पर पंडित व तीर्थ पुरोहितों द्वारा शिप्रा नदी का दूध से अभिषेक किया गया। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तस्वीर लगाई गई व पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया।

Share:

Next Post

राम मंदिरः अमेरिका में भी भारतीयों ने मनाया जश्न

Wed Aug 5 , 2020
वॉशिंगटन। अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव रखे जाने का अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने दीप जलाकर जश्न मनाया। कैपिटल हिल में राम मंदिर की तस्वीरों की एक झांकी भी निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। भारत की […]