उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

बाबा साहेब ने लिखा विश्व का सबसे उत्तम संविधान

  • संविधान दिवस पर अजा मोर्चा द्वारा आयोजित गोष्ठी में केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. जटिया ने कहा

उज्जैन। 26 नवंबर संविधान दिवस के मौके पर भाजपा अजा मोर्चा द्वारा लोकशक्ति भवन पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान को सर्वहितकारी और जनोपयोगी बताया। मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज मालवीय ने बताया कि लोकशक्ति भवन पर आयोजित गोष्ठी के मुख्य वक्ता केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने हम सबको समानता का अधिकार दिया है और विश्व का सबसे उत्तम संविधान लिखा है। कांग्रेस ने बाबा साहब का चित्र भी संसद के सेंट्रल हॉल में कभी नहीं लगाया भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।



प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बाबा साहब के विचारों पर चलकर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही है। आज जो हमारा वर्ग पक्के मकान में रहा हैं वह सब प्रधानमंत्री मोदी जी की ही देन है। हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का बस्तियों में जाकर दलित वंचित शोषित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाएं यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को पूर्व महापौर मीना जोनवाल, सत्यनारायण खोईवाल, विक्रम सिंह गोंदिया ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ नेता सुरेश गिरी,संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश मोहने सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

सामाजिक न्याय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, सीआरपीएफ की टीम ने किया भ्रमण

Sun Nov 27 , 2022
कल शाम कलेक्टर एसपी भी पहुँचे-मीडिया को कांग्रेस पास बांटेगी उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आमसभा सामाजिक न्याय परिसर में होगी और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांग्रेस द्वारा मीडियाकर्मियों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। 29 और 30 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उज्जैन में रहेंगे। इस […]