उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

प्रकाश पर्व से पहले प्रभातफेरियां निकलना शुरू

  • 8 नवंबर को मनाया जाएगा गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व-समाजजन शामिल हुए

उज्जैन। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले नगर के गुरुद्वारों में सिख समाज द्वारा प्रभातफेरियां निकाली जा रही है। आज सुबह भी शिप्रा तट स्थित गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई।
हर वर्ष गुरु नानक देवजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सिख समाज द्वारा यह पर्व मनाया जाता है। इसमें शिप्रा तट स्थित बड़ा गुरुद्वारा, दूधतलाई स्थित गुरुद्वारा, गीता कॉलोनी गुरुद्वारा, फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारा आदि में 8 नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रवचन होंगे और भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उज्जैन शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों से रोजाना सुबह 5 बजे से प्रभात फेरियां निकलना आरंभ हो गई हैं। धन गुरु नानक सारा जग तारिया, हो रही है तेरी जय जय कार… गायन करते हुए प्रभात फेरियां निकल रही हैं।



शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों से रोजाना सुबह 4 बजे संगत धर्म का प्रतीक निशान साहब लेकर शहर के विभिन्न अलग-अलग कॉलोनियों में घर घर जाकर गुरु नानक देव के आगमन दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरण कर घर घर संदेश उस परमात्मा का गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का आगमन संदेश दे रहे हैं। समाजसेवी सुरेन्द्रसिंह अरोड़ा ने बताया कि सभी प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर श्री गुरु नानकजी के भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे हैं। आज सुबह भी बड़ा गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Share:

Next Post

महाकाल क्षेत्र में बड़ा गणेश से 24 खंबा तक चौड़ीकरण

Sun Nov 6 , 2022
190 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का सर्वे हुआ पूरा-स्टे ऑर्डर वाले मकानों को छोड़कर कार्रवाई शुरू करने का कलेक्टर ने कहा उज्जैन। 24 खंबा से गणपति वाली जो संकरी गली है अब वह रोड में बदल जाएगी तथा इसका काम शीघ्र शुरु होने वाला है तथा इसका काम शुरु हो गया है। महाकाल लोक […]