खेल मध्‍यप्रदेश

खेल और युवा कल्याण विभाग के लिए वर्ष 2021 उपलब्धिों भरा रहा

भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग (Department of Sports and Youth Welfare) के लिए वर्ष 2021 उपलब्धिों भरा रहा। जिसमें प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) के अथक प्रयास के चलते मंत्री-परिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी भोपाल शहर में किए जाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही खेलो इंडिया योजना के प्रथम चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा में 20.42 हेक्टेयर भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना को भी स्वीकृति दी गई। ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में निर्मित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं उपकरण पर लगभग 176.59 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। यह कार्य तीन चरणों में किया जाएगा जिसमे पहले चरण में भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 के आयोजन शामिल है। 176.59 करोड़ रूपये की राशि पहले चरण के लिए दी जायेगी। दूसरे और तीसरे चरण के कार्य के लिए अलग से राशि आवंटित की जायेगी। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में लगभग 10 हज़ार क्षमता वाली फुटबॉल स्टेडियम, 4 हज़ार क्षमता के दो हॉकी स्टेडियम, पार्किंग, इंटर्नल एवं सर्विस मार्ग, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर बाउंड्री वाल, गेट, गॉर्डरूम, सीवेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट आदि से लैस होगी। द्वितीय चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा तृतीय चरण में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।



वर्ष की मुख्य उपलब्धियों का विवरण:-
1. मंत्रि-परिषद ने मध्य प्रदेश को खेलो का हब बनाने के लिए युवाओं को और अधिक अवसर प्रदान करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन मध्य प्रदेश में करने की स्वीकृति दी।
2. ग्राम नाथू बरखेड़ा में 20.42 हेक्टर भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति देते हुए प्रथम चरण की राशि रूपये 176.59 करोड़ स्वीकृत की।
3. टोक्यो ओलम्पिक में विवेक सागर प्रसाद ने हॉकी में, रूबिना फ्रांसिस एवं एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शूटिंग में मध्य प्रदेश ख्ेाल अकादमी से भागीदारी की।
4. महिला हॉकी में म.प्र. सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन बना।
5. सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय अकादमी प्रतियोगिता में म.प्र. राष्ट्रीय चैम्पियन बना।
6. अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह ने पेरू में रायफल थ्री पोजिशन शूटिंग विश्वकप में 463.4 अंकों के साथ नया विश्व रिकार्ड बनाया।
7. एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी सुनील डावर ने 1500 मीटर दौड़ में 3.48.54 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर नया मीट रिकार्ड बनाया।

टोक्यो ओलम्पिक-2020

कोविड-19 जैसी विश्वव्यापी महामारी के बावजूद खेलों के लिहाज से उपलब्धियों भरा रहा वर्ष 2021 । इस वर्ष जहां जापान के टोक्यो में ओलम्पिक-2020 का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित सर्वाधिक खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। जहां तक मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमियों के खिलाड़ियों की बात की जाय तो पुरूष हॉकी अकादमी के दो खिलाड़ी नीलाकांता शर्मा तथा विवेक सागर प्रसाद ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया और देश को ओलम्पिक का कांस्य पदक हासिल करने में महति भूमिका निभायी। महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी सुशीला चानू, मोनिका, वन्दना कटारिया भी ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही। शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रायफल इवेन्ट में तथा चिंकी यादव ने पिस्टल इवेन्ट में भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया। एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने ओलम्पिक में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व भी किया। वहीं पैरा पिस्टल शूटर रूबिना फ्रांसिस ने भी पैरा भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया और पैरा ओलम्पिक गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। यह तीनों खिलाड़ी मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी है।
टोक्यो ओलम्पिक-2020 में देश को हॉकी स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाने मंे महति भूमिका निभाने वाले विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा को एक सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चौहान ने 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया। विवेक सागर प्रसाद को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार ने डीएसपी के पद पर नियुक्ति प्रदान की। ओलम्पिक में भागीदारी करने वाले अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (रायफल शूटिंग), एवं रूबिना फ्रांसिस (पिस्टल शूटिंग) भी शामिल है।

अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक

मप्र राज्य खेल अकादमियों के खिलाड़ियों ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 06 स्वर्ण, 05 रजत और 04 कांस्य सहित 15 पदक देश को दिलाए है। इसी प्रकार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 70 स्वर्ण, 53 रजत और 54 कांस्य सहित 177 पदक प्रदेश को दिलाए है।

नवीन पुरस्कार नियम-2021

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा नवीन पुरस्कार नियम, 2021 बनाई गई है। वर्ष 2021 के विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिए साहसिक खेल (जल (समुद्र), जमीन एवं वायु आधारित) को भी शामिल किया गया है, जिसमें एक-एक विक्रम और एकलव्य पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। अब खिलाड़ियों को 15 एकलव्य और 10 के स्थान पर 12 विक्रम पुरस्कार दिए जाएंगे। वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे दोगुना कर दिया गया।

अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां:-

 खेल और युवा कल्याण विभाग की रोइंग अकादमी परिसर बड़ी झील में आयोजित एशियन कांटिनेंटल क्वालीफाइंग वर्चुअल इंडोर चैम्पियनशिप में रोइंग अकादमी के खिलाड़ी मेहुल कृषनानी तथा खुशप्रीत कौर ने दो-दो स्वर्ण पदक अर्जित कर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाय किया।
 शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने दिल्ली से ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में भागीदारी करते हुए कुवैत में आयोजित फर्स्ट एशियन ऑनलाईन शूटिंग चैम्पियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाया। मनीषा ने यह पदक वूमेन ट्रैप इवेंट में प्रदर्शन करते हुए 136 अंकों के साथ अर्जित किया।
 मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मनीषा कीर ने वर्ल्ड कप टेªप टीम वूमेन इवेन्ट में देश को रजत पदक दिलाया। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आई.एस.एस.एफ.) द्वारा कायरो, इजिप्ट में 22 फरवरी से 5 मार्च, 2021 तक आयोजित वर्ल्ड कप में मनीषा कीर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टेªप टीम वूमेन इवेन्ट में सर्वाधिक 158 अंक अर्जित किए।
 दिल्ली में 18 से 29 मार्च 2021 तक आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने देश को रजत पदक दिलाया। एश्वर्य प्रताप ने यह पदक 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 14 अंकों के साथ अर्जित किया। 24 मार्च को शूटिंग अकादमी के स्टॉर खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और चिंकी यादव ने वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक देश को दिलाए। मध्य प्रदेश के निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन और चिंकी यादव ने 25 मीटर पिस्टल इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन किया। 25 मार्च को चिंकी यादव ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला वर्ग की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में कुल 17 अंक अर्जित कर देश को स्वर्ण पदक दिलाया। 26 मार्च को प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए खेले गए 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन मिक्स्ड इवेन्ट में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान की जोड़ी ने यूएसए के खिलाड़ियों को 31-15 अंकों से शिकस्त देकर कांस्य पदक जीता। 27 मार्च को तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक देश को दिलाने वाले मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टॉर खिलाड़ी चिंकी यादव, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान का टी.टी. नगर स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। 28 मार्च को विश्व कप शूटिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की स्टॉर खिलाड़ी मनीषा कीर ने ट्रेप टीम वूमेन इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। टीम में मनीषा के साथ श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विश्व कप प्रतियोगिता में मेजबान भारत 15 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 30 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इसमें म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित छह पदकों का योगदान रहा। जबकि 4 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य सहित आठ पदकों के साथ यूएसए दूसरे और दो स्वर्ण, दो कांस्य सहित कुल चार पदकों के साथ इटली तीसरे स्थान पर रहा।
 ओमान में आयोजित मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग खिलाड़ी एकता यादव और रितिका दांगी की जोड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने 49मत क्लास वोट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक अर्जित किया। चाइना के खिलाड़ी प्रथम और हांगकांग के खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे।
 मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान पैरा शूटर रूबिना फ्रांसिस ने पैरू के लीमा में 12 से 17 जून 2021 तक आयोजित पैरा वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल पैरा वूमेन इवेन्ट में भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया।
 टोक्यो ओलम्पिक में भागीदारी करने वाले मध्य प्रदेश से सर्वाधिक प्रशिक्षित खिलाड़ियों में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), प्राची यादव (पैरा कयाकिंग केनोइंग), विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा (पुरूष हॉकी), सुशीला चानू, मोनिका, वन्दना कटारिया (महिला हॉकी) शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चिंकी यादव एवं सुनिधि चौहान (शूटिंग), रीना खोखर एवं ई. रजनी (महिला हॉकी) का भी चयन किया गया है। पैरा शूटिंग खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस भी पैरा ओलम्पिक में भागीदारी करेगी।
 यांकटन, अमेरिका में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक आयोजित सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में महिला कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में भारत को दिलाया रजत पदक।
 मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप, लीमा (पेरू) में 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन मेन में विश्व रिकॉर्ड 463.4 अंकों के साथ स्वर्ण पदक देश को दिलाया।
 मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की शूटर प्रसिद्धि महंत ने आईआईएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया। प्रसिद्धि ने 50 मीटर 3 पोजिशन जूनियर महिला टीम इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की।
 3 से 5 दिसंबर तक पुर्तगीज जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट-2021 में मप्र राज्य बैडमिंटन अकादमी के उभरते हुए खिलाड़ी अवधेश जाट ने पुर्तगाल में खेली गई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।



अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां:-

 खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा पर 5 से 7 जनवरी, 2021 तक आयोजित आठवीं राष्ट्रीय कैनो स्लालॉम चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत सहित कुल 5 पदक अर्जित किए।
 राजधानी की छोटी झील में 16 जनवरी से शुरू हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय केनो मैराथन चैंपियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते।
 आर्मी पोलो रायडिंग सेंटर दिल्ली में 3 से 10 जनवरी, 2021 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले दिन म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। प्रतियोगिता में 6 जनवरी को खेले गए एलीमेन्ट्री ड्रेसाज की व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।
 मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी के खिलाड़ी राजू सिंह भदौरिया ने मेरठ में 14 से 21 जनवरी, 2021 तक आयोजित कॉनकॉर्न नेशनल क्रास कन्ट्री वन स्टॉर (तीन किलोमीटर) में व्यक्तिगत कांस्य पदक अर्जित किया। क्रॉस कंट्री का आयोजन उत्तर प्रदेश के मेरठ केन्ट में किया गया।
 25 से 27 जनवरी 2021 तक आयोजित 18वीं फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 राष्ट्रीय एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन 25 जनवरी को 1500 मीटर दौड़ में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी सुनील डावर ने 3ः48.54 सेकेण्ड का समय लेकर नया मीटर रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में 169 प्वाइंट हासिल कर हरियाणा ओवर ऑल चैम्पियन बना। साथ ही बालक एवं बालिका टीम चैम्पियनशिप भी हरियाणा राज्य के नाम रही। चैम्पियनशिप में 11 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक प्राप्त कर हरियाणा प्रथम स्थान पर, 5 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ तमिलनाडु द्वितीय तथा 3 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक अर्जित कर केरल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 7 पदकों के साथ मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर रहा।
 मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जयपुर में 24 से 28 जनवरी, 2021 तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के इंडुरेन्स 40 कि.मी. इवेन्ट में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए।
 मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट और रमन यादव ने आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लिए एक-एक कांस्य पदक जीता।
 गुवाहाटी में 6 फरवरी, 2021 से खेली गई 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी सुनील डाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आज 1500 मीटर दौड़ में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। सुनील ने 3 मिनट 48.46 सेकंड के समय में दौड़ पूरी कर नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया। तीसरे दिन एथलेटिक्स अकादमी के स्टॉर खिलाड़ी सुनील डाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को लगातार दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सुनील ने 5 हजार मीटर दौड़ में 14 मिनट 13.95 सेकेण्ड का समय लेकर 24 साल पहले बनाए रिकार्ड को तोड़ कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बजरंगी प्रजापति ने 10 किलो मीटर पैदल चाल 43 मिनट 36.53 सेकेण्ड में पूरी कर रजत पदक एवं अकादमी की खिलाड़ी निमिषा दायमा ने ट्रिपल जम्प में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। निमिषा ने यह पदक 11.62 मीटर कूदकर अर्जित किया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन 10 फरवरी को बालक एवं बालिका अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल हुए। एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 50.38 सेकेण्ड में पूरी कर जहां मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया वहीं नया मीट रिकार्ड भी बनाया। बालिका अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अकादमी की खिलाड़ी बुशरा खान गौरी ने 4 मिनट 53.47 सेकेण्ड में रेस पूरी कर मध्य प्रदेश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इसे मिलाकर मध्य प्रदेश को प्रतियोगिता में 13 पदक हासिल हुए है। जिनमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है। इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए है।
 रांची में 13-14 फरवरी, 2021 को आयोजित 8वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स पैदल चाल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी कोमल पाल ने बालिका वर्ग अंडर-18 की 10 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को रजत पदक दिलाया। कोमल ने यह पदक 55 मिनट 04 सेकण्ड का समय लेकर अर्जित किया। इसी तरह बालक वर्ग अंडर-20 में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बजरंगी प्रजापति ने 10 किलो मीटर पैदल चाल 44 मिनट 16 सेकेण्ड के समय में पूरी कर मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया।
 मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रणय खरे ने सीनियर नेशनल इक्विस्ट्रियन चैम्पियनशिप ग्रेड वन शो जम्पिंग में अपने अश्व वनीला स्कॉय पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। प्रणय खरे ने एजीएल स्टेबल्स दिल्ली में 9 से 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता ग्रेडवन (140 से.मी.) शो जम्पिंग में देश के टॉप घुड़सवारों को पीछे छोड़ते हुए यह पदक अर्जित किया।
 भोपाल स्थित छोटी झील पर आयोजित 31वीं राष्ट्रीय कयाकिंग केनोइंग स्प्रिंट (बालक एवं बालिका जूनियर सब जूनियर) चौंपियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के कयाकिंग केनोइंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल 9 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। खिलाड़ियों ने यह पदक 1000 मीटर रेस के अलग-अलग इवेंट में अर्जित किए। खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आज 13 स्वर्ण और 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 18 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। खिलाड़ियों ने यह पदक 500 मीटर रेस के अलग-अलग इवेंट में अर्जित किए।
 फरीदाबाद (हरियाणा) में 1 से 5 मार्च, 2021 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेन्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। रूबिना ने यह पदक 557 अंकों के साथ अर्जित किया।
 बैंगलुरू के अग्रम राइडिंग क्लब में सम्पन्न राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान और राजू सिंह भदौरिया ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाए।
 पटियाला, पंजाब में 25 से 29 जून, 2021 तक आयोजित 60वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पिनशिप में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी बबीता पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। बबीता पटेल ने पोल वॉल्ट इवेन्ट में 3.40 मीटर ऊंचा कूदकर यह पदक अर्जित किया।
 मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी प्रणय खरे ने बैंगलुरू स्थित एंबेसी इंटरनेशनल राइडिंग स्कूल द्वारा 24 एवं 25 जुलाई, 2021 तक आयोजित दो दिवसीय इक्वेस्ट्रीयन प्रीमियर लीग के तीन अलग-अलग इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अर्जित किए।
 पंजाब के संगरूर में 31 जुलाई से 2 अगस्त, 2021 तक खेली गई उन्नीसवीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने दो और पुनीत यादव ने एक, इस प्रकार कुल तीन कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। इसी चैम्पियनशिप के अंतिम 2 अगस्त को अकादमी की खिलाड़ी मंजू यादव ने मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया।
 हैदराबाद के हुसैन सागर में 12 से 19 अगस्त, 2021 तक आयोजित 35वीं हैदराबाद सेलिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाए।
 प्रथम राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप जो कि 27 से 29 सितम्बर, 2021 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही है। जिसमें अकादमी के खिलाड़ियों ने 800 मीटर दौड़ में दोहरी सफलता अर्जित की है। अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक ठाकुर एवं के.एम. दिक्षा ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया।
 मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। जमशेदपुर में खेली गई प्रतियोगिता में मप्र तीरंदाजी अकादमी की मुस्कान किरार ने 150 में से 150 अंक हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
 मध्यप्रदेश राज्य तीरदंाजी अकादमी की महिला खिलाड़ियों ने 40वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अकादमी की तीरंदाज मौसम सिंह, विताशा ठाकुर, सोनिया ठाकुर और अमी राय की टीम ने फाइनल में झारखंड को 28-28 की बराबरी पर रोक दिया। मैच का परिणाम 10 अंकों के अधिक निशाने के आधार पर मध्यप्रदेश के पक्ष में रहा।



 मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी अमित यादव ने 40वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों अमित यादव, मुस्कान किरार, रागिनी मार्को, सृष्टि सिंह और सौरभ पांडे का चयन एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए हुआ है।
 मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश में खेली गई 31वीं राष्ट्रीय सीनियर केनो स्प्रिंट कयाकिंग-केनोइंग चैंपियनशिप-2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप में मप्र की महिला टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि पुरूष टीम ओवरऑल रनर्सअप रही। चैंपियनशिप 24 से 27 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में खेली गई।
 मध्यप्रदेश राज्य मार्शल आर्ट्स बॉक्सिंग अकादमी की जिज्ञासा राजपूत और रूचिर श्रीवास ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य अर्जित किए। दोनों पदक विजेता खिलाडिय़ों ने 11 नवम्बर को खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से तात्या टोपे स्टेडियम में मुलाकात की। खेल मंत्री ने दोनों खिलाडिय़ों को पदक जीतने पर बधाई दी है। चैंपियनशिप 21 से 27 अक्टूबर तक खेली गई।
 म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की कावेरी ढीमर ने 31वीं राष्ट्रीय सीनियर केनो स्प्रिंट कयाकिंग-केनोइंग चैंपियनशिप-2021 में हिस्सेदारी करते हुए 7 पदकों पर कब्जा जमाया था। कावेरी ने 11 नवम्बर को खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता और कोच श्री पीजूष कांती बारोई विशेष रूप से उपस्थित रहे। चैंपियनशिप 24 से 27 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में खेली गई।
 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य सहित 43 पदक जीते।
 न्यू मोतीबाग गन क्लब, पटियाला में 22 नवम्बर से 14 दिसम्बर, 2021 तक खेली जा रही 64वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित तीन पदकों पर कब्जा जमाया है। सीनियर महिला टीम ने स्वर्ण, प्रगति दुबे ने सीनियर महिला व्यक्तिगत में रजत और स्कीट जूनियर मेन टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी आकाश कुशवाहा ने 9 दिसम्बर को ट्रेप जूनियर मेन व्यक्तिगत स्पर्धा में 30 अंकों के साथ कांस्य पदक अर्जित किया। 10 दिसम्बर को मप्र शूटिंग अकादमी के आकाश कुशवाह और प्रगति दुबे की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा।
 नई दिल्ली में 18 नवम्बर से 6 दिसम्बर, 2021 तक खेली जा रही 64वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग पिस्टल अकादमी के खिलाड़ियों ने 25 मीटर एवं 50 मीटर पिस्टल इवेन्ट में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 4 पदक अर्जित किए। 3 दिसम्बर तक मप्र शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक अर्जित किए।
 पुणे में 9 से 12 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते। चैम्पियनशिप के मेन्स कॉक्सलेस पेयर इवेन्ट में वेदांत कुलश्रेष्ठ और सोहेल खान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह महिलाओं की सिंगल स्कल्स प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी मोनिका भदौरिया ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के मेन्स डबल स्कल्स इवेन्ट में गोपाल ठाकुर और प्रभाकर राजावत की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया।
 9 से 15 दिसम्बर, 2021 तक गिरगांव चौपाटी पर आयोजित सेल इंडिया नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता।
 नई दिल्ली में 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली गई खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21) में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने 21 दिसम्बर को पूल-बी में ख्ेाले गए अंतिम लीग मैच में हरियाणा हॉकी अकादमी की टीम से 1-1 की बराबरी कर अपने पूल में दूसरा स्थान अर्जित किया। म.प्र. हॉकी अकादमी ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 ड्रा के साथ 12 अंक अर्जित किए।
 खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शिवपुरी में संचालित म.प्र. राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हिमांशु शिन्दे का चयन मध्य प्रदेश रणजी टीम में हुआ।
 मुम्बई के एम्योच्योर रायडिंग क्लब (एआरसी) में 17 से 30 दिसम्बर, 2021 तक खेली जा रही जूनियर नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैम्पियनशिप-2021 में मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन रजत पदक अर्जित किए है।

Share:

Next Post

GST बढ़ाने के विरोध में पावरलूम उद्योग बंद रहे

Thu Dec 30 , 2021
उज्जैन। शहर में गुरुवार को पावरलूम उद्योग बंद रहे। कपड़े पर लगने वाले जीएसटी की दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किये जाने के विरोध में वीडी क्लाथ मार्केट (VD Cloth Market) के व्यापारियों (merchants) ने भी विरोध प्रदर्शन किया और अपना व्यवसाय बंद रखा। कपड़े पर जीएसटी बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को सुबह […]