इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

भोजशाला: नमाज के साथ सर्वे भी

धार। इंदौर की जिला अदालत के आदेश पर धार की भोजशाला में आज सुबह से सर्वे का काम शुरू हो गया है। दिल्ली और भोपाल से आए एएसआई के पांच सदस्यों ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। आज पहले चरण में 12 बजे तक सर्वे का काम होगा। उसके बाद 3 बजे तक मुस्लिम समुदाय को जुमे की नमाज की इजाजत मिली है। नमाज के बाद सर्वे का काम दोबारा शुरू होगा। सर्वे टीम को 6 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपना है। सर्वे के दौरान धार और भोजशाला परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं सर्वे रुकवाने वाला मुस्लिम पक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा।


Share:

Next Post

हम्माल को बाइक सवारों ने मारी गोली और भाग गए

Fri Mar 22 , 2024
इंदौर। आज सुबह बाइक से मंडी जाने के लिए निकले हम्माल को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की तफ्तीश में लगी है। द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि दीपक पिता परसराम नागर घर से बाइक पर सवार होकर मंडी जाने […]