
|नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद (BSP MP Sangeeta Azad) सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। संगीता आजाद रायबरेली की लालगंज लोकसभा सीट से बसपा की सांसद हैं। सांसद संगीता आजाद ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायनों में आज खुद को आजाद मान रही होंगी। अब वह पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आईं हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीाम कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हुईं। सीमा कुशवाहा ने वर्षों तक निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। पार्टी में शामिल होने के बाद बीएसपी सांसद संगीता आजाद, पार्टी नेता आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved