मध्‍यप्रदेश राजनीति

ग्वालियर चंबल-अंचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए दो पूर्व विधायक

ग्वालियर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर चंबल अंचल (Gwalior Chambal Zone) में कांग्रेस पार्टी लगातार टूटती नजर आ रही है। सोमवार को मुरैना की सुमावली विधानसभा (Sumawali Assembly of Morena) से कांग्रेस पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह ने पार्टी छोड़ दी तो मंगलवार को शिवपुरी के करैरा विधानसभा (Karaira Assembly of Shivpuri) से कांग्रेस के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ बीजेपी की सदस्यता ली है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस को कांग्रेसी लगातार चंबल अंचल में छोड़ रहे हैं, जिसके कारण कांग्रेस ग्वालियर चंबल अंचल में कमजोर दिखाई दे रही है। लाखन सिंह बघेल समाज का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं, जिनको सोमवार देर रात बीजेपी लोकसभा ग्वालियर प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह और मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है।


वहीं, कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए लाखन सिंह ने बताया कि जब से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बने हैं, लगातार कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। अब कांग्रेस पार्टी में कार्यकताओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है और मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्य से प्रभावित और बीजेपी की निष्ठा, नीतियों और जो वर्तमान में प्रधानमंत्री योजनाएं लेकर आ रहे हैं और मैं उनके कार्यों से प्रेरित होकर बीजेपी ज्वॉइन कर रहा हूं।

वहीं, ग्वालियर से लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने लाखन सिंह बघेल को सदस्यता दिलाई और लाखन सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया, जिसके बाद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि लाखन सिंह के बीजेपी में ज्वॉइन होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि लाखन सिंह ने अपना राजनीतिक कैरियर बहुजन समाजवादी पार्टी से शुरू किया, जिसमें वह साल 2005 से 2008 तक शिवपुरी की करैरा विधानसभा से विधायक रहे, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Share:

Next Post

MP की इस सीट पर चुनाव हुआ रद्द, बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का निधन

Tue Apr 9 , 2024
बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी की ओर से दी गई है. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर […]