मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में हुआ बड़ा खुलासा

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के सर्वे को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है। लक्ष्मण सिंह (Lakshman Singh) ने लिखा कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के बाद ऐसी स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका उत्तर दे सकता है।

पूर्व सीएम के भाई (Brother of former CM) के सवाल ने प्रदेश कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी हैं। दरअसल प्रदेश में कांग्रेस के डेढ़ साल के कार्यकाल को छोड़ दे तो 19 साल से सत्ता से गायब है। इस बीच कांग्रेस की खींचतान और गुटबाजी के कारण भी स्थिति ठीक नहीं है। हाल ही विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ही कांग्रेस में बिखरी हुई दिखाई दी। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ खुद ही सदन से गायब रहे।

 


यह स्थिति तब है जबकि कुछ दिनों पहले ही भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी मध्य प्रदेश में 12 दिन गुजार गए। राहुल की यात्रा में लोगों के हुजूम को देखकर कांग्रेसी भी गदगद दिखाई दिए थे। अब कांग्रेस नेता के सवाल पर खुद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने चुप्पी साध ली है। ऐसे में आगामी चुनाव में बीजेपी की अंतर्कलह से जीत की उम्मीद लगाई बैठे कांग्रेस नेताओं की विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं

वहीं, विधायक लक्ष्मण नेता के ट्वीट पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि यह ट्वीट कांग्रेस की बद से बदतर स्थिति को बयान करता है। दिग्विजय सिंह नेहरू परिवार के सिपाह-सालार है और भारत जोड़ो यात्रा के रणनीतिकार है। उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की क्या स्थिति होने वाली है उसको सार्वजनिक किया है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि राहुल गांधी की यात्रा जहां भी जा रही है, वहां कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर हो रही है।

Share:

Next Post

MP: नकली नोटों के व्यापार का खुलासा, 37 हजार के नोट बरामद

Fri Dec 30 , 2022
रीवा: रीवा की सिविल लाइन थाना पुलिस (Civil Line Police Station) ने कल देर शाम एक युवक को पुराने बस स्टैंड (bus stand) के पास नकली नोटों के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन (Superintendent of Police Navneet Bhasin) को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक पुराने बस स्टैंड के पास एक […]