img-fluid

बिहार : टावर पर चढ़कर महिला बोली- मेरे जेठ को छोड़ दो, वरना नीचे कूद जाऊंगी

April 23, 2026

मोतिहारी.  बिहार (Bihar) के मोतिहारी (Motihari) में बार फिर एक महिला (Woman) द्वारा टावर (Tower) पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां उसने शराब व मारपीट के केस में गिरफ्तार अपने जेठ (Brother-in-Law) को छुड़वाने के लिए उसने इस कदर ड्रामा किया कि वो गांव के एक ऊंचे टावर पर चढ़ गई और हंगामा शुरू कर दिया.

वह साफ कह रही थी – मेरे जेठ को छोड़ दो. मामले की जानकारी मिलते ही वहां देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. आलम ये रहा कि वहां पुलिस को आना पड़ा और काफी मसक्कत करनी पड़ी . पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों के काफी समझने बुझाने व उसके जेठ को छोड़ देने के आश्वाशन देने के बाद महिला टावर से नीचे उतरी. दरअसल ये घटना पिपरा कोठी थाना क्षेत्र बलठरवा गांव की है, जहां एक महिला अपने जेठ को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई और करीब एक घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करती रही.


  • बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के रणजीत पासवान पर पहले से शराब से जुड़ा मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था. इसी बीच रणजीत के छोटे भाई अजीत पासवान की पत्नी ने पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से मारपीट की शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणजीत पासवान को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया.

    जैसे ही इस बात की जानकारी रणजीत के दूसरे भाई की पत्नी को लगी तो वह टावर पर चढ़ गई और जिद पर अड़ गई कि जब तक उसके जेठ को वापस नहीं लाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी और कूदकर अपनी जान दे देगी . स्थिति की नाजुकता व गंभीरता को देखते हुए पुलिस कोर्ट से आदेश लेकर रणजीत पासवान को मौके पर लेकर आई. इसके बाद भी महिला ने नई शर्त रख दी और कहा कि पुलिस गारंटी दे कि उसे दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा.

    घटना की सूचना मिलते ही पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने अपने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. इसके बाद सदर डीएसपी, बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारा..

    थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एहतियातन फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार महिला को समझाने में जुटी रही. बाद में पुलिस स्थिति की नाजुकता को देखते हुए कोर्ट में पहुंचे उसके जेठ को घटनास्थल पर लेकर आई तब जाकर उक्त महिला टावर से नीचे उतरी. उसके नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया और उसे मेडिकल के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा और उसके जेठ को जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गई है. वहीं पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और अग्रतर कार्यवाही में जुटी है..

    Share:

  • पड़ोसी देशों से सस्ता पेट्रोल भारत में, लेकिन कब तक? चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम

    Thu Apr 23 , 2026
    नई दिल्ली। महंगाई के दौर (Period of inflation) में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-diesel prices) ने दुनिया भर में आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ाया है, लेकिन राहत की बात यह है कि भारत (India) में अभी भी कई पड़ोसी देशों के मुकाबले पेट्रोल सस्ता मिल रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved